मां शबाना आजमी ने जताई बेटे फरहान अख्तर से अपनी दिली इच्छा, कहा- अब समय आ गया है

Updated on 10-01-2023 08:45 PM
बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर फरहान अख्तर ने 9 जनवरी को अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उनकी मां ने बेटे पर गर्व महसूस किया और कहा कि वह बेटे को बहुत प्यार करती हैं और उनको दोबारा से डायरेक्शन में देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बारे में खुलकर बात की है और अपनी फीलिंग्स को बयां किया है। उन्होंने एक्टर की फिल्मों का भी जिक्र किया है। और जमकर तारीफ की है।
'ईटाइम्स' से खास बातचीत में शबाना आजमी (Shabana Azmi) ने कहा, 'मुझे लगता है कि फरहान भाग मिल्खा भाग में एक एक्टर के रूप में शानदार थे। मुझे नहीं लगता कि मैंने फिल्म गरम हवा में बलराज साहनी के बाद से ज्यादा नैच्युलर परफॉर्मेंस और किसी मूवीज में देखी है। फरहान ने किरदार को अपने शरीर और आत्मा में उतार लिया था। पिछले कुछ सालों में उन्होंने कई तरह के रोल्स किए हैं। अब उनके लिए निर्देशन में वापस आने का समय आ गया है।'

शबाना आजमी ने की बेटे की तारीफ

फरहान खान के बारे में शबाना आजमी ने कहा, 'फरहान एक महान व्यक्ति हैं। वह बुद्धिमान, संवेदनशील है और उसमें गजब का सेंस ऑफ ह्यूमर है। वह अपनी राय तब तक नहीं देता जब तक कि मांगा न जाए। क्योंकि आज की दुनिया में हर किसी के पास जानकारी से अधिक राय है। मैं उससे प्यार करती हूं और मुझे उस पर बहुत गर्व है।'

फरहान खान ने डायरेक्शन पर कही थी ये बात

अपने डायरेक्शन की प्लानिंग के बारे में पूछे जाने पर, फरहान (Farhan Akhtar) ने पिछले इंटरव्यूज में खुलासा किया था, 'अभी के लिए, मैं पूरी तरह से एक्टिंग में हूं। मुझे नहीं पता कि ये कितना लंबा चलेगा। किसी फिल्म का डायरेक्शन करने के लिए फिर से जुनूनी होना पड़ेगा और उसके लिए मुझे प्रेरणा के सिर्फ एक पल आवश्यकता होगी। हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, इसके बारे में हमारे पास हार्ड एंड फास्ट रूल्स नहीं होने चाहिए।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.