मां शर्मीला टैगोर ने किया खुलासा, बोलीं- सैफ यूनिवर्सिटी ना जाकर एयर होस्टेस के साथ डेट पर चले गए थे

Updated on 26-12-2023 02:19 PM

करण जौहर के टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ सीजन 8 में सैफ अली खान अपनी मां और वेटरन एक्ट्रेस शर्मीला टैगोर एक साथ नजर आएंगे। करण जौहर ने शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। प्रोमो में मां शर्मीला सैफ की खिंचाई कर रही हैं। वैसे ये पहली बार नहीं है जब सैफ इस शो का हिस्सा होंगे। इससे पहले वो बेटी सारा अली खान के साथ शो में नजर आ चुके हैं। इस एपिसोड में मां शर्मीला सैफ के कई राज खोलते नजर आएंगी।

करण ने शर्मिला टैगोर से सैफ के कॉलेज के दिनों के बारे में भी सवाल किया। मां शर्मीला बताती हैं कि एक बार वो यूनिवर्सिटी न जाकर एयर हॉस्टेस के साथ डेट पर चले गए थे। करण और शर्मीला सैफ की खिंचाई करने लगते हैं। ये देख सैफ कहते हैं- मुझे मेरा अपना एपिसोड चाहिए।

रॉकी और रानी में कास्ट होने वाली थी शर्मीला टैगोर

करण जौहर की डायरेक्शन में बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में पहले जो रोल शर्मिला टैगोर करने वाली थीं। बाद में वो रोल शबाना आजमी को दे दिया गया। शर्मीला टैगोर अभी भी एक्टिंग करना पसंद करती हैं। मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म गुलमोहर में वो मां का रोल निभाती नजर आई हैं। ये इमोशन्स से भरी एक फिल्म है। वैसे सैफ को मां शर्मीला के साथ करण के शो में देखना काफी रोमांचक होगा।

पिछले एपिसोड में नजर आए थे अजय देवगन-रोहित शेट्टी

शो के इस आठवें सीजन के नौवें एपिसोड में एक्टर अजय देवगन अपने दोस्त और डायरेक्टर रोहित शेट्‌टी के साथ पहुंचे। वीडियो की शुरुआत में करण, अजय और रोहित को डायनामिक डुओ बुलाकर उनका वेलकम करते हैं। इसके बाद करण ने अजय से पूछा कि क्या आप सक्सेस को लेकर ओवररिएक्ट करते हैं? इसका जवाब देते हुए रोहित शेट्‌टी ने कहा कि मैं इनकी और सलमान की बात करता हूं। फिल्म अच्छी चले या ना चले ये दोनों ही एक्टर्स अपनी वैन के बाहर बैठकर चिल करते हैं।

अजय बोले- कोई पार्टी में बुलाता ही नहीं

रैपिड फायर राउंड में करण ने अजय से पूछा कि आप कभी पार्टीज में नहीं दिखते? अजय ने जवाब दिया- क्योंकि मुझे पार्टीज में बुलाया ही नहीं जाता। वहीं जब करण ने पूछा कि आप कभी एयरपोर्ट पर भी स्पॉट नहीं होते ? तो अजय ने हंसते हुए कहा क्योंकि मैं वहां कभी पैप्स को बुलाता ही नहीं।

रणवीर के सामने अपने कान बंद कर लेते हैं अजय

वीडियो में आगे रणवीर सिंह की बात करते हुए रोहित शेट्‌टी ने कहा कि उसकी एनर्जी ही अलग है। इस पर करण ने अजय से पूछा कि अजय आप एकदम इसके अपोजिट हो तो रणवीर को कैसे हैंडल करते हो? अजय ने जवाब दिया- मैं उनसे कहता हूं कि या तो आप चुप हो जाइए या फिर मैं अपने कान बंद कर लेता हूं।

करण ने अजय से पूछा काजोल से जुड़ा सवाल

आगे करण ने अजय से पूछा कि अगर घर पर काजोल आपसे बात नहीं कर रही हो तो उसकी वजह क्या होगी? इसके जवाब में अजय ने कहा कि वो उस दिन का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा जब करण ने अजय से पूछा कि क्या आपका इंडस्ट्री में कोई दुश्मन है तो अजय ने कहा- ‘एक जमाने में आप थे…।’ अजय का यह रिप्लाई सुनकर रोहित शेट्‌टी खूब ठहाके मारकर हंसे पिछले एपिसोड में नजर आए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.