नेगेटिव रोल देखकर मां ने घर से निकाला था, एक्ट्रेस राखी से मांगी थी माफी

Updated on 29-12-2023 02:37 PM

अपने 5 दशक के करियर में वेटरन एक्टर रंजीत ने करीब 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया होगा। हालांकि, उन्हें असली पहचान अपने नेगेटिव रोल्स के लिए ही मिली।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में 82 वर्षीय रंजीत ने अपने करियर के पहले नेगेटिव रोल से जुड़ा किस्सा शेयर किया। रंजीत ने बताया कि फिल्म शर्मीली में जब उनकी मां ने पहली बार उन्हें नेगेटिव रोल में देखा तो उन्हें घर से बाहर निकाल दिया था।

‘मां बोलीं- तेरी हिम्मत कैसे हुई घर के अंदर आने की?’
रेडियो नशा को दिए एक इंटरव्यू में रंजीत ने कहा- ‘फिल्म शर्मीली में एक सीन था जिसमें मैं राखी के साथ जबरदस्ती करता हूं। इसे देखने के बाद मेरी फैमिली थिएटर से बाहर निकल आई। शाम में जब मैं घर पहुंचा तो मां ने मुझसे कहा कि तेरी हिम्मत कैसे हुई घर के अंदर आने की? तू औरतों के कपड़े फाड़ता है, ये किस तरह का काम है? निकल जा मेरे घर से बाहर।’

राखी को देखकर रोने लगीं मां: रंजीत
इसके बाद रंजीत ने अपनी को-एक्ट्रेस राखी को मनाया कि वो घर चलकर उनकी मां को समझाएं कि यह सब रियल नहीं बल्कि शूटिंग का हिस्सा था। रंजीत ने कहा- ‘राखी जी बहुत खूबसूरत थीं। जब वो मेरे साथ घर पहुंचीं तो मेरी मां उनके देखकर रोने लगीं। उन्होंने राखी से कहा- ‘सत्यानाश हो मेरे पुत्तर दा। मैं माफी मांगती हूं तुझसे।’ बाद में जब राखी जी ने मेरी मां को समझाया और तब जाकर मां ने मुझे माफ किया।’



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.