जवान बेटों के साथ मां की खींचातानी, इरफान खान के बेटे बाबिल की मां बनी हैं जूही चावला

Updated on 04-08-2023 03:39 PM
दिवंगत एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल खान अपनी आगामी फिल्म 'फ्राइडे नाइट प्लान' के साथ पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 'कला' में अपनी शुरुआत करने के बाद, बाबिल एक बार फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाई देंगे। फिल्म के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने आज फिल्म की पहली झलक पेश की है। लीड रोल्स में बाबिल खान, जूही चावला और अमृत जयन हैं। टीजर में 'फ्राइडे नाइट प्लान' एक ताज़ा और एंटरटेनिंग फिल्म होने का वादा करती है।


ओटीटी प्लेटफॉर्म ने फिल्म की घोषणा करने के लिए 4 अगस्त को Friday Night Plan का टीज़र रिलीज किया। यह 1 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म में बाबिल खान ने एक बेवकूफ से बड़े भाई की भूमिका निभाई है, और उनके पार्टनर इन क्राइम उनके शरारती छोटे भाई हैं, जिसे अमृत जयन ने निभाया है। 52 सेकंड के टीज़र की शुरुआत जूही चावला से होती है, जिसमें एक मां अपने बेटों से पूछ रही है कि अगर वह उनसे दो रातों के लिए दूर रहेंगी तो क्या वे ठीक से रहेंगे।

'फ्राइडे नाइट प्लान' टीजर

टीज़र में दोनों भाईयों को एक पार्टी में जाते हुए दिखाया गया है। दोनों शहर में नाइटलाइफ़ की मौज ले रहे हैं। यह भाइयों के अटूट बंधन को भी दिखाती है। अपने रोल के बारे में बात करते हुए बाबिल खान ने कहा, 'असल जिंदगी में मेरा एक छोटा भाई होने के कारण, यह फिल्म मेरे लिए बहुत सटीक लगती है। यह एक मजेदार जर्नी है जो हमारी यादें ताज़ा कर देती है। यह एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ मेरी पहली फिल्म है और 'कला' के बाद नेटफ्लिक्स के साथ मेरी दूसरी फिल्म भी है। मैं बहुत एक्साइटेड हूं।'

बाबिल खान की 'फ्राइडे नाइट प्लान'

'फ्राइडे नाइट प्लान' वत्सल नीलकांतन के डायरेक्शन में बनी है और रितेश सिधवानी, कासिम जगमगिया और फरहान अख्तर ने मिलकर इसकी मेकिंग की है। अपने पहले प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए वत्सल नीलकांतन ने शेयर किया, 'मेरी पहली फिल्म फ्राइडे नाइट प्लान की घोषणा करना एक मजेदार अनुभव है। यह प्यार, दोस्ती, भाईचारे और खुद की खोज करती है, जो सभी दर्शकों को पसंद आएगी। मैं नेटफ्लिक्स और एक्सेल एंटरटेनमेंट का आभारी हूं और मुझे उम्मीद है कि जिस प्यार के साथ हमने फिल्म बनाई है वह दुनियाभर के स्क्रीन पर दिखाई देगी।'

हाई स्कूल फिल्म है 'फ्राइडे नाइट प्लान'

फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी फिल्म का डायरेक्शन कर रहे हैं। रितेश ने शेयर किया कि वे इस फिल्म को लाने के लिए कितने एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा, 'यह हमारी पहली हाई स्कूल फिल्म है और इसके साथ आने वाली सारी मस्ती, शरारतें और दर्द दिखाए गए हैं। बाबिल खान जैसे कलाकारों के साथ काम करना मजेदार था, और हमें उम्मीद है कि हमारी मेहनत सफल होगी।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.