मूविंग इन विद मलाइका का प्रोमो रिलीज हुआ:अरबाज से जुड़े फैसलों को याद कर भावुक हुईं मलाइका अरोड़ा

Updated on 04-12-2022 06:24 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आए दिन अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीते दिनों उनके प्रेग्नेंट होने की अफवाह ने सभी को चौंका दिया था, जिसके बाद इस झूठी खबर पर अर्जुन कपूर ने अपनी नाराजगी भी जताई थी। अब हाल ही में मलाइका के नए शो को प्रोमो रिलीज हुआ है। एक्ट्रेस ने शो का एक प्रोमो वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा- 'अब वक्त आ गया है कि मैं आप सबको स्पेस दूं, और अपनी केयर कम कर दूं।' इस टीजर वीडियो में मलाइका के साथ ही उनकी बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर खान और फिल्म निर्माता फराह खान भी दिखाई दे रही हैं। मलाइका फराह से अपनी लाइफ के फैसलों के बारे में बात करते हुए वह थोड़ी इमोशनल भी दिखीं।

5 दिसंबर से आएगा शो

मलाइका अरोडाके इस नए शो का नाम 'मूविंग विद मलाइका' है और ये शो डिज्नी हॉटस्टार पर 5 दिसंबर से शुरु हो रहा है। इस शो के बाद से मलाइका फैंस उन्हें और करीब से जान पाएंगे। शो के बारे में बात करते हुए, मलाइका ने पहले एक इंटरव्यू में कहा था, 'सबसे लंबे समय तक, दुनिया ने मुझे सोशल मीडिया के चश्मे से देखा है। लेकिन इस बार मैं इसे थोड़ा और खुलकर आने के लिए एक्साइटेड हूं। इस शो के साथ, मैं अपने और अपने फैंस के बीच के बैरियर को तोड़ना चाहती हूं और मूविंग इन विद मलाइका के जरिए उन्हें अपनी दुनिया में इनवाइट करना चाहती हूं। यह एक मजेदार सफर होगा क्योंकि मैं अपने कुछ क्लोज फैमिली वाले और दोस्तों के साथ अपने रूटीन लाइफ को दिखाऊंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.