सीएसके की जीत में मुकेश चौधरी का प्रदर्शन प्रशंसनीय, बोले- 'कभी सोचा नहीं था क्रिकेट खेलूंगा

Updated on 23-04-2022 08:37 PM

नई दिल्ली क्रिकेट के रोमांच आईपीएल-2022 में खिलाड़ियों के नए नए खुलासे हो रहे है।  33वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को एक रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हराया। इस मैच में चेन्नई को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 4 रन चाहिए थे और महेंद्र सिंह धोनी ने जयदेव उनादकट की गेंद पर चौका जड़कर चेन्नई को जीत दिला दी। धोनी के अलावा एक और खिलाड़ी की चेन्नई की जीत में अहम भूमिका थी।

वो हैं तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी। पिछले सीजन में मुकेश चौधरी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बतौर नेट बॉलर जुड़े थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी गेंदबाजी से धोनी को काफी प्रभावित किया था। इसलिए इस बार मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुकेश को 20 लाख की बेस प्राइस में खरीदा और इस सीजन में टीम के अहम गेंदबाजों के चोटिल होने की वजह से मुकेश को खेलने का मौका मिला और इस बाएं हाथ के गेंदबाज ने अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया।

मुकेश चौधरी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी की और चेन्नई की जीत की नींव रखी। उन पर चेन्नई सुपर किंग्स के टीम मैनेजमेंट को कितना भरोसा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मुंबई के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने गेंदबाजी की शुरुआत की और पहले ही ओवर में रोहित शर्मा और ईशान किशन को आउट कर टीम के इस भरोसे पर खरे खतरे। मुकेश ने मैच में 3 मैच में 19 रन देकर 3 विकेट लिए। लेकिन, महाराष्ट्र की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले इस गेंदबाज ने खुलासा किया कि उन्होंने बचपन में कभी क्रिकेट खेलने के बारे में नहीं सोचा था।

मुकेश ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के बाद कहा, 'मेरा सफर अलग रहा है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं क्रिकेट खेलूंगा। मैं पुणे के एक बोर्डिंग स्कूल में था। वहां रोज स्पोर्ट्स पीरियड होता है, जिसमें मैं हर तरह के खेल में हिस्सा लेता था। लेकिन 11वीं और 12वीं क्लास में आते-आते पढ़ाई से मेरा मन हटने लगा। इसके बाद मैंने क्रिकेट में रुचि लेनी शुरू की और इस तरह मेरे क्रिकेटर बनने की शुरुआत हुई।' इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने आगे कहा, मैं सिर्फ एक पावरप्ले गेंदबाज नहीं हूं।

 मुझे पता है कि उस अवधि में विकेट हासिल करने के लिए गेंद को स्विंग कराना जरूरी है। ईशान किशन को क्लीन बोल्ड करने के सवाल पर मुकेश ने कहा कि कोच की निगरानी में मैं अपनी रिस्ट पोजीशन पर रोज काम कर रहा हूं। अब मुझे ऐसा करते हुए एक महीना हो गया है। मैं इस सीजन के पहले मैच से ही इस पर काम कर रहा था और अब नतीजे नजर आने लगे हैं। मुझ पर कोई दबाव नहीं है। सभी सीनियर खिलाड़ी हमेशा मदद के लिए तैयार रहते हैं और मुझे खुलकर खेलने के लिए कहते हैं।

आईपीएल 2022 में मुकेश चौधरी ने अब तक खेले 6 मैच में 28.28 की औसत से 7 विकेट लिए हैं। वो हर 17 गेंद पर एक शिकार कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने गुजरात, आरसीबी, हैदराबाद और पंजाब किंग्स के खिलाफ एक-एक विकेट लिए थे। मुकेश चौधरी ने अब तक 13 फर्स्ट क्लास मैच में 33 की औसत से 38 विकेट लिए हैं। वे एक बार मैच में 4 विकेट ले चुके हैं। इसके अलावा वे लिस्ट- के 12 मैच में 17 विकेट ले चुके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.