'अतीक अहमद के कुत्ते को सहलाते थे मुलायम सिंह यादव', यूपी के मंत्री सतीश शर्मा ने सपा पर ऐसे साधा निशाना
Updated on
22-06-2026 01:16 PM
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा का एक बेहद तल्ख और बड़ा बयान आया है। इसमें वे सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जरिए विपक्षी दल पर निशाना साधते दिखे। सतीश शर्मा के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री ने पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी की सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया। वायरल हो रहे वीडियो में मंत्री सीधे तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव और माफिया अतीक अहमद का नाम लेते हुए नजर आए।
मंत्री ने क्या कहा?
राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने कार्यक्रम के मंच से ऑन रिकॉर्ड कहा कि सपा के राज में माफियाओं के करीबियों तक को बढ़ावा दिया जाता था। वहीं, योगी सरकार ने अपराधियों को उनकी सही जगह पहुंचाया है। इस तीखे बयान के बाद जिले की सियासत में नई बहस छिड़ गई है। मंच से जनता को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने बेहद आक्रामक अंदाज में सपा के दौर की कानून-व्यवस्था को घेरा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मैं ऑन रिकॉर्ड कह रहा हूं कि अतीक अहमद के कुत्ते को उस समय समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव सहलाने का काम करते थे।राज्य मंत्री ने कहा कि सपा के दौर में ऐसे खूंखार अपराधियों को सजा दिलाने का कोई काम नहीं किया गया। उन्होंने योगी सरकार की पीठ थपथपाते हुए आगे कहा कि अगर इन अपराधियों को कानून के दायरे में लाकर किसी ने सख्त सजा दिलाने का काम किया है तो वह प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है। आज उत्तर प्रदेश में आम जनता को एक बेहतरीन कानून-व्यवस्था मिल रही है।
सनातन के मान बढ़ाने का दावा
राज्य मंत्री ने कहा कि अपराधियों पर सख्त एक्शन के साथ ही सनातन संस्कृति एवं जन-जन की आस्था का मान भी बढ़ाया जा रहा है। उनका यह बयान जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, समाजवादी पार्टी के खेमे में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। जब इस पूरे मामले पर जिले के वरिष्ठ सपा नेताओं और पदाधिकारियों से बात की गई, तो उन्होंने इस बयान को पूरी तरह अमर्यादित बताया।सपा नेताओं ने सधे हुए लेकिन तंज भरे लहजे में पलटवार करते हुए कहा कि सत्ता के नशे में चूर नेताओं को सार्वजनिक मंचों से बोलने से पहले अपनी भाषा की मर्यादा को समझना चाहिए। उन्हें यह भी पता होना चाहिए कि कुत्ता एक बेहद वफादार जीव होता है। इस तरह के बयान उनकी राजनीतिक सोच को दर्शाते हैं, बाकी क्षेत्र की जनता बेहद समझदार है और वह वक्त आने पर इसका जवाब देगी।
मुंबई, महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना विधायक प्रताप सारनाईक ने दावा किया है कि उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के 6 बागी सांसद आज दोपहर 3 बजे एकनाथ शिंदे की शिवसेना…
मुंबई : महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों में सत्ताधारी महायुति गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की। सोमवार को घोषित नतीजों में गठबंधन ने 17 में से 16 सीटों पर जीत दर्ज…
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर के शहर कोतवाली में रविवार रात न्याय की मांग को लेकर थाने पहुंची एक महिला रेसलर ने कथित तौर पर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग…
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा का एक बेहद तल्ख और बड़ा बयान आया है। इसमें वे सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी…
नई दिल्ली : भारत के बिल्डिंग मटेरियल्स, कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्रों की प्रमुख प्रदर्शनी भारत बिल्डकॉन 2026 के तीसरे दिन भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले एवं…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…