मुंबई इंडियन्स ने सीएसके को धोया, 8वीं बार हारकर धोनी की टीम ने बनाया शर्मनाक रिकार्ड, दूसरी बार प्लेऑफ की रेस से बाहर

Updated on 13-05-2022 10:04 PM

मुंबई क्रिकेट लीजेंड एमएस धोनी शायद आईपीएल 2022 को याद नहीं रखना चाहेंगे। सीएसके को टी20 लीग के एक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट से हरा दिया। यह टीम की 8वीं हार है। इसी के साथ धोनी की अगुआई वाली सीएसके की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। आईपीएल के इतिहास में टीम दूसरी बार प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी। इससे पहले 2020 में भी टीम का प्रदर्शन खराब रहा था।

मैच में सीएसके की टीम पहले खेलते हुए 16 ओवर में सिर्फ 97 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के 7 खिलाड़ी दहाई के आंकड़े को नहीं छू सके। जवाब में मुंबई ने लक्ष्य को 14.5 ओवर में 5 विकेट पर हासिल कर लिया। मुंबई इंडियंस टी20 लीग के 15वें सीजन के अपने शुरुआती आठों मैच हारकर पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई की टीमें एक साथ 13 सीजन में उतरीं। यह पहला सीजन है, जब दोनों ही टीमें प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकीं। यानी इन दोनों टीमों ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया।

मुंबई आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम है। उसने 5 बार खिताब जीता है। वहीं चेन्नई की टीम 4 खिताब के साथ दूसरे नंबर पर है। चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम 2016 और 2017 में आईपीएल में नहीं उतर सकी थी। स्पाट फिक्सिंग के कारण उस पर बैन लगा था। 2016 में भी मुंबई की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी थी। हालांकि उस सीजन में सीएसके की टीम नहीं उतरी थी। इन दोनों दिग्गज टीम के बाहर होने से टी20 लीग में नए चैंपियन की आस बढ़ गई है। अंतिम बार 2016 में आईपीएल में नया चैंपियन देखने को मिला था। तब सनराइजर्स हैदराबाद ने फाइनल में आरसीबी को 8 रन से मात दी थी।

टी20 लीग के मौजूदा सीजन में 10 टीमें उतर रही हैं। गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स को पहली बार मौका मिला है। गुजरात की टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। अन्य 3 जगह के लिए 7 टीमों में भिड़त है। लखनऊ की टीम 8 जीत के साथ दूसरे नंबर पर है। टीम अपने बचे 2 में से एक भी मैच में जीत हासिल कर लेती है, तो नॉकआउट राउंड के लिए डायरेक्ट क्वालिफाई कर लेगी। राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी दोनों के 12-12 अंक हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.