घर लौटे मुनव्वर ने बेटे संग संग काटा केक, ताली बजा रहे लाडले को देख चेहरे पर खिल गई मुस्कान

Updated on 30-01-2024 01:13 PM
मुनव्वर फारूकी ने रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' की ट्रॉफी जीतने के साथ-साथ पूरी डोंगरी का भी दिल जीत लिया। जब वो अपने इलाके में पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद घर पर भी सेलिब्रेशन हुआ। मुनव्वर ने अपनी जीत का जश्न बेटे के साथ मनाया। दोनों ने मिलकर केक काटा। उनका क्यूट-सा वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वायरल वीडियो में Munawar Faruqui अपने घर पर हैं। टेबल पर सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' की ट्रॉफी रखी हुई है और वो बेटे के साथ एक नहीं, बल्कि दो-दो केक काट रहे हैं। केक काटने के बाद वो पहले अपने लाडले को खिलाते हैं। दोनों के चेहरे पर जीत की खुशी साफ दिख रही है।
  • डोंगरी में उमड़ा फैंस का हुजूम

  • मुनव्वर जब 'बिग बॉस 17' की ट्रॉफी लेकर डोंगरी पहुंचे तो उनके फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा। ये नजारा देख हर कोई हैरान रह गया।

    बीवी संग हो चुका है तलाक

    मुनव्वर जब कंगना रनौत के रिएलिटी शो 'लॉकअप' में थे, तब सोशल मीडिया पर उनकी फोटो वायरल हुई थी। वो किसी महिला और छोटे लड़के संग नजर आ रहे थे। इन तस्वीरों को लेकर दावा किया गया कि वो महिला उनकी बीवी है और वो बच्चा उनका ही बेटा है। इसके बाद जब कंगना ने शो में वो फोटो दिखाई, तब मुनव्वर ने इन दावों को सच बताया। ये जानकर सभी हैरान रह गए। मुनव्वर ने ये भी बताया कि उनकी बहुत कम उम्र में शादी हो गई थी। उन्होंने तलाक दे दिया है।

    मिल चुकी है बेटे की कस्टडी

  • मुनव्वर ने 'बिग बॉस 17' में खुलासा किया था कि वाइफ संग तलाक का प्रोसेस पूरा हो चुका है और अब उन्हें बेटे की कस्टडी भी मिल गई है। बीते कुछ महीने से वो अपने बेटे के साथ ही रह हैं। को-कंटेस्टेंट नील भट्ट को ये सब बताते हुए मुनव्वर काफी इमोशनल भी हो गए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.