अपने 5 साल के बेटे को यादकर रो पड़े मुनव्वर फारूकी, नील भट्ट के सामने सुनाई पूरी कहानी

Updated on 23-10-2023 03:17 PM
रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' पिछले हफ्ते शुरू हुआ है और कंटेस्टेंट्स अपनी-अपनी जगह बनाने की होड़ में हैं। कोई बिना वजह लड़ रहा है तो किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा है। खैर। बीते एक हफ्ते में जिनकी सबसे ज्यादा चर्चा हुई है, उनमें मुनव्वर फारूकी शामिल हैं। कभी उन्हें गुस्साते हुए देखा गया तो कभी मन्नारा चोपड़ा को समझाते हुए। उनकी शेरो-शायरी भी खूब फेमस हो रही है। हालांकि, अब उन्हें रोते हुए पाया गया, अपने बेटे के कारण। शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, जिसमें वो इमोशनल नजर आ रहे हैं।

Munawar Faruqui ने कंगना रनौत के रिएलिटी शो 'लॉकअप' में खुलासा किया था कि उनकी कम उम्र में शादी हो गई थी और उनका एक बेटा भी है। हालांकि, वो बीवी से अलग रह रहे हैं। कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है। जब शो खत्म हुआ, वो विनर बनकर बाहर निकले तो उनकी गर्लफ्रेंड नजीला के बारे में खुलासा हुआ। उनके ब्रेकअप और पैचअप की खबरें आती रहती हैं, लेकिन दोनों ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

मुनव्वर ने बेटे के बारे में किया खुलासा

अब इस वीडियो में 31 साल के मुनव्वर रो रहे हैं। वो को-कंटेस्टेंट नील भट्ट के सामने अपना दुखड़ा बता रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मेरा एक बेटा है, वो पांच साल का है। अब वो मेरे साथ है। मैं उसे बहुत मिस करता था और अब वो मेरे साथ है। अभी जब तीन-चार महीने जो गुजरे हैं, उससे मैं इतना कनेक्ट हो गया हूं, मुझे उसकी याद आ रही है। वो मेरे साथ पूरे समय है। मुझे वो बहुत अलग तरीके में हिट करता है।'

मुनव्वर फारूकी और मन्नारा चोपड़ा की बॉन्डिंग

Bigg Boss 17 की बात करें तो मुनव्वर फारूकी और मन्नारा चोपड़ा की स्पेशल बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। कंगना रनौत के सामने भी मुनव्वर ने कहा था कि अगर कोई मन्नारा को छेड़ेंगे तो वो किसी को नहीं छोड़ें।

इस हफ्ते नहीं हुआ कोई एलिमिनेशन

आप इस शो को कलर्स चैनल पर सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे और शनिवार-रविवार को रात 9 बजे देख सकते हैं। इसके अलावा ये जियो सिनेमा एप पर फ्री में स्ट्रीम होता है। शो के पहले वीकेंड का वार में कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ है। घर से बेघर होने के लिए मन्नारा, अभिषेक कुमार और नावेद सोले नॉमिनेट हुए थे। अभी घर में कुल 17 सदस्य हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.