मुनव्‍वर फारूकी को खत्‍म करना है... UK से शूटर को आया था फोन, जेल में कैद लॉरेंस बिश्‍नोई ने दिया था ऑर्डर

Updated on 16-10-2024 12:35 PM
जेल में बंद गैंगस्‍टर लॉरेंस बिश्‍नोई और उसकी हिट लिस्‍ट डराने वाली है। बाबा सिद्दीकी हत्‍या और सलमान खान को लगातर जान से मारने की धमकी के बीच, अब मुनव्‍वर फारूकी को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। कॉमेड‍ियन और 'बिग बॉस 17' के विनर मुनव्‍वर को सितंबर महीने में निशाना बनाया गया था। लेकिन वह बाल-बाल बच गए। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने अब जांच में पाया गया है कि स्टैंड-अप कॉमेडियन की हत्‍या की साजिश के पीछे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का ब्रिटेन में बैठा सहयोगी है, जिसने दिल्ली में दो लोगों को मर्डर की सुपारी दी थी।

संयोग से, 13 सितंबर को दिल्‍ली के ग्रेटर कैलाश-1 में इलाके में हुई एक अफगान जिम मालिक की हत्या की जांच के दौरान इसका खुलासा हुआ। पुलिस जब जिम मालिक की हत्‍या के गुनहगारों पर दबिश बना रही थी, तब एक शूटर को गिरफ्तार किया गया था, जिसे ब्रिटेन में बैठे गैंगस्टर रोहित गोदारा ने भर्ती किया था। पूछताछ के दौरान उसने चौंकाने और डराने वाले खुलासे किए।

शूटर ने कहा- मुनव्‍वर के होटल के में की गई रेकी


पुलिस के मुताबिक, अफगान नागरिक नादिर शाह की हत्या के बाद 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जांच में पाया गया कि इस हमले के पीछे भी लॉरेंस बिश्नोई का हाथ था। एक सूत्र ने 'इंडियन एक्‍सप्रेस' को बताया, 'इन लोगों से पूछताछ करने पर, पुलिस को पता चला कि उनमें से कुछ ने न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में एक प्रमुख होटल की रेकी भी की थी, लेकिन उस समय उन्हें अपने टारगेट के बारे में पता नहीं था।'

नाम नहीं पता था, कहा गया मुस्‍ल‍िम कॉमेडियन है


केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने यह इनपुट दिल्ली पुलिस के साथ शेयर किया था। जानकारी दी थी कि बिश्नोई के गिरोह की हिट लिस्ट में एक मुस्लिम कॉमेडियन शामिल है, लेकिन उन्हें नहीं पता कि वह कौन है। उसी समय दिल्ली पुलिस की एक टीम नादिर शाह की हत्या की जांच कर रही थी। पिछले महीने जब यह टीम न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के होटल सूर्या में गई तो पाया कि वहां ठहरे मेहमानों की लिस्‍ट में मुनव्‍वर फारूकी का नाम भी था। वह एल्‍व‍िश यादव के साथ एंटरटेनर्स क्रिकेट लीग में भाग लेने के लिए दिल्ली में आए थे।

पुलिस ने बीच में रुकवाया मैच, मुंबई भेजे गए मुनव्‍वर फारूकी


पुलिस की टीम इसके बाद आनन-फानन में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम पहुंची, जहां यह मैच खेला जा रहा था। सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए मैच को बीच में रुकवाया गया और मुनव्‍वर फारूकी को इस इनपुट की जानकारी दी गई। इसके तुरंत बाद मुनव्‍वर दिल्‍ली छोड़ वापस मुंबई चले गए। दिल्ली पुलिस ने उन्हें सुरक्षा दी और मुंबई में भी अध‍िकारियों से कॉमेडियन की सुरक्षा को लेकर बात की।

होटल में रुके थे जेल से जमानत पर रिहा दो अपराधी


सूत्र के हवाले से आगे कहा गया है, 'पुलिस ने न्‍यू फ्रेंड्स कॉलोनी पास के नेहरू प्लेस इलाके में एक होटल की गेस्‍ट लिस्‍ट खंगाली थी। पता चला कि वहां जेल से जमानत पर रिहा हुए दो लोग ठहरे हुए थे। पूछताछ में शूटर ने दावा किया कि रोहित गोदारा ने उससे फोन पर संपर्क किया था। कहा था कि मुनव्‍वर फारूकी को खत्‍म करना है। उसने बताया कि कॉमेडियन को निशाना बनाने के लिए उसने अपने सहयोगियों के साथ मुंबई और दिल्ली में रेकी की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.