पार्टी में मुनव्वर फारूकी का डांस मस्ती और धमाल करण कुंद्रा-मिस्टर फैजू संग खूब मनाया जीत का जश्न
Updated on
02-02-2024 01:41 PM
रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' का विनर बनने के बाद मुनव्वर फारूकी लगातार अपनी जीत का जश्न मना रहे हैं। अब उन्होंने मिस्टर फैजू और करण कुंद्रा जैसे जाने-माने चेहरों के साथ पार्टी की। जमकर डांस किया। इस प्राइवेट पार्टी में सिर्फ मुनव्वर के करीबी दोस्त शामिल हुए थे। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इससे पहले उन्होंने घर पर बेटे के साथ केक काटकर जश्न मनाया था।
Munawar Faruqui ने इस प्राइवेट पार्टी में जमकर डांस किया। वो कभी सलमान खान के गाने तो कभी ऋतिक रोशन के 'सेनौरिटा' गाने पर थिरकते नजर आए। उन्होंने केक काटा और पार्टी में आने वाले सभी लोगों को थैंक्यू भी बोला।
साजिद अली संग आए नजर
एक वीडियो में मुनव्वर फारूकी फेमस साजिद अली के साथ नजर आ रहे हैं। वो कहते हैं, 'वो महान हस्ती जिनके गाने सुनकर हम नाच-नाचकर बड़े हुए हैं। यहां पर आने के लिए आपका बहुत बहुत शुक्रिया।' साजिद अली ने कहा, 'मैं सच कहूं तो मैंने तेरे लिए वोट नहीं किया था। मुझे नहीं आता, लेकिन मुझे पता था कि तू जीत जाएगा।'
'बिग बॉस 17' के टॉप 3 कंटेस्टेंट्स
इस सीजन में मुनव्वर फारूकी विनर बने। अभिषेक कुमार फर्स्ट रनरअप हैं और मन्नारा चोपड़ा ने तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई। अंकिता लोखंडे टॉप 3 में आने से पहले ही एविक्ट हो गईं।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…