मुनव्वर फारूकी की एंट्री, फिनाले से पहले ही किसे टनल तक छोड़ने आए हैं 'बिग बॉस 17' के विनर
Updated on
29-07-2024 04:57 PM
रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। 2 अगस्त को इस सीजन का विनर घोषित होगा। इससे पहले खबर आ रही है कि 'बिग बॉस 17' के विनर मुनव्वर फारूकी जल्द ही घर में एंट्री करेंगे। वो घरवालों से सवाल-जवाब करेंगे। लेकिन वो एक खास मकसद से घर के अंदर जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वो किसी एक या फिर दो सदस्यों को एलिमिनेट करने के लिए आ रहे हैं। इस हफ्ते 4 सदस्य नॉमिनेटेड हैं।
Bigg boss OTT 3 में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अरमान मलिक, लव कटारिया, साई केतन राव और सना मकबूल नॉमिनेटेड हैं। घर में रैपर नैजी, रणवीर शौरी और कृतिका मलिक भी हैं। 29 जुलाई, सोमवार को नॉमिनेशन के बाद मिड वीक एविक्शन हो सकता है, जिसके लिए मुनव्वर फारूकी को बुलाया गया है।
मुनव्वर ने नैजी को किया सपोर्ट
Munawar Faruqui को 'बिग बॉस' के सेट के बाहर देखा गया, जहां उन्होंने पपाराजी के सामने पोज किया। उन्होंने रैपर नैजी का भी सपोर्ट किया। मालूम हो कि मुनव्वर 'बिग बॉस सीजन 17' के विनर हैं।
घर में हैं अभी 7 सदस्य
'बिग बॉस OTT 3' के सदस्यों के लिए ये हफ्ता भारी होगा। घर में 7 सदस्य हैं, जिनमें से सिर्फ टॉप 5 ही आगे बढ़ेंगे। ऐसे में 2 घरवालों का मिड वीक में जाना तय है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि सना, लव, अरमान और साई में से किस पर गाज गिरेगी।
2 अगस्त को 'बिग बॉस ओटीटी 3' का फिनाले
अनिल कपूर इस शो को होस्ट कर रहे हैं और फिनाले 2 अगस्त को है। आप इसे जियो सिनेमा एप पर देख सकते हैं।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…