बॉक्‍स ऑफिस पर Munjya ने मचाया तहलका, 5वें दिन घटने की बजाय और बढ़ गई कमाई! Mr and Mrs Mahi भी कुशल-मंगल

Updated on 12-06-2024 01:47 PM
शरवरी वाघ, अभय वर्मा और मोना सिंह की फिल्‍म 'मुंज्‍या' वाकई बॉक्‍स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। एक ओर जहां बॉलीवुड और साउथ की बड़ी-बड़ी फिल्‍में बुरी तरह फ्लॉप हो रही हैं, छोटी बजट की, बिना किसी बड़े स्‍टार वाली यह हॉरर-कॉमेडी कमाल कर रही है। खास बात यह है कि 'मुंज्‍या' की कमाई वीकडेज में कम होने की बजाय बढ़ रही है। पांच दिनों में इस फिल्‍म ने 27.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। दूसरी ओर, मंगलवार को राजकुमार राव और जान्‍हवी कपूर की 'मिस्‍टर एंड मिसेज माही' की कमाई में भी थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन यह अब लाखों में ही कमा रही है।

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य सरपोतदर के डायरेक्‍शन में बनी 'मुंज्‍या' ने मंगलवार को 5वें दिन 4.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। एक दिन पहले सोमवार को इसने ओपनिंग डे के बराबर 4 करोड़ रुपये का बिजनस किया था। मंगलवार को 'मुंज्‍या' देखने पहुंचे दर्शकों की संख्‍या में भी इजाफा हुआ है। सिनेमाघरों में करीब 18% सीटों पर दर्शक नजर आए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.