'कोहरा 2' में 'मुंज्या' स्टार मोना सिंह की एंट्री, खौफनाक रहस्यों से पर्दा उठाने पुलिस अफसर बन लौटे बरुन सोबती
Updated on
28-08-2024 06:08 PM
हिट क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'कोहरा' जल्द ही दूसरे सीजन के साथ वापसी कर रहा है। मेकर्स ने दूसरा सीजन अनाउंस कर दिया है। पर इस बार जहां 'मुंज्या' स्टार मोना सिंह की एंट्री हुई है, वहीं एक एक्टर इस बार कास्ट से मिसिंग है। नेटफ्लिक्स ने 27 अगस्त को 'कोहरा' का दूसरा सीजन अनाउंस करते हुए एक पोस्ट शेयर किया, जिसने फैंस के बीच खलबली मचा दी।
पोस्ट में बताया गया कि जहां Barun Sobti अपने पुलिस अफसर के रोल में वापसी करेंगे, वहीं मोना सिंह की एंट्री हुई है। हालांकि, खबर है कि शायद एक्टर सुविंदर विक्की 'कोहरा 2' में नजर नहीं आएंगे। 'कोहरा' का पहला सीजन जबरदस्त हिट रहा था, और फैंस तभी से इसकी डिमांड कर रहे थे। साल 2023 में रिलीज हुई इस मिस्ट्री और क्राइम-थ्रिलर सीरीज में रिश्तों के बनने-बिगड़ने की कहानी दिखाई गई थी। साथ ही एक NRI की मौत को सुलझाने का भी मामला था।
'कोहरा 2' को लेकर यह बोली डायरेक्टर
Kohrra 2 की कहानी भी पंजाब पर ही आधारित होगी। इसे सुदीप शर्मा और फैसल रहमान मिलकर डायरेक्ट करेंगे। इस सीरीज से सुदीप शर्मा बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू भी कर रहे हैं। इसे लेकर उन्होंने कहा, ''कोहरा' हमारे लिए सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि इससे भी बढ़कर है। यह हमारे दिल का टुकड़ा है। हमने इस कहानी में अपना सब कुछ डाल दिया है, और इसे जो प्यार मिला है, वह अविश्वसनीय है। यह हमें प्रेरित करता है कि हम और अधिक पावरफुल कहानी के साथ वापसी करें। हम ऐसी कहानियां बताने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो वास्तविक लगती हैं, जो वास्तविक लोगों के जीवन को प्रामाणिकता के साथ दिखाती हैं।
क्या होगी 'कोहरा 2' की कहानी?
'कोहरा' के पहले सीजन में पंजाब पुलिस के दो अधिकारियों अमरपाल गरुंडी और बलबीर सिंह की कहानी दिखाई गई थी। दोनों मिलकर एक NRI की मौत की जांच करते हैं, और इस दौरान उनके सामने कई सारी चीजें आती हैं। इसमें रहस्य और धोखेके अंधकार में कई ट्विस्ट देखने को मिले। वहीं दूसरे सीजन में एक नई मर्डर मिस्ट्री होगी, जिसमें पारिवारिक रिश्तों के साथ-साथ कुछ गहरे राज भी होंगे। हालांकि, अभी यह क्लियर नहीं है कि 'कोहरा 2' में मोना सिंह का रोल क्या होगा।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…