मस्क की ट्रांसजेंडर बेटी बोलीं- मेरे पिता क्रूर हैं:उनसे कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती

Updated on 26-07-2024 01:05 PM

टेस्ला के CEO इलॉन मस्क की ट्रांसजेंडर बेटी विवियन जेना विल्सन ने अपना जेंडर बदलवाने के बाद पहला इंटरव्यू दिया है। अमेरिकी मीडिया NBC न्यूज से बात करते हुए विवियन ने मस्क को निर्दयी और क्रूर बताया है। दरअसल, कुछ दिन पहले मस्क ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जेंडर बदलवाने की सर्जरी ने उनसे उनके बेटे को अलग कर दिया था।

इस पर जवाब देते हुए मस्क की 20 साल की बेटी विवियन बोली, "मस्क ने कहा था कि मैं एक लड़की नहीं हूं। मैं उनके लिए मर चुकी हूं। यह कहकर उन्होंने हद पार कर दी। अगर वे लाखों लोगों के सामने झूठ बोलेंगे तो मैं इसे बर्दाश्त नहीं करूंगी।"

दरअसल, एलन मस्क के बेटे जेवियर ने साल 2022 में 18 साल की उम्र पार करने के बाद अपना जेंडर बदलवाया था। इसके बाद जेवियर ने अपना नाम बदलकर विवियन जेना विल्सन करवाया था।

'मस्क ने कभी साथ नहीं दिया, हमें मां के पास छोड़ा'
अपने बचपन को याद करते हुए विवियन ने कहा, "मस्क कभी भी एक अच्छे पिता नहीं रहे। उन्होंने कभी हमारा साथ नहीं दिया। मुझे और मेरे भाई-बहनों को मां के पास छोड़ दिया था। वे जब भी मिलते थे तो हमसे बुरा व्यवहार करते थे। हमेशा चिल्लाते रहते थे। वे लापरवाह थे। उनका ध्यान सिर्फ खुद पर रहता था।"

विवियन ने बताया कि वह बचपन से ही एक लड़की जैसा महसूस करती थीं। इस पर मस्क ने उन्हें कई बार प्रताड़ित भी किया था। मस्क उसे बार-बार लड़कों की तरह रहने का दबाव डालते थे। विवियन ने कहा, "जब मैं चौथी कक्षा में थी तब हम रोड ट्रिप पर गए थे। लेकिन बाद में पता चला कि वो मस्क की कार का एडवरटाइजमेंट था। वह पूरे समय हम पर चुप रहने के लिए चिल्ला रहे थे।"

मस्क ने कहा था- जेंडर बदलवाने की सर्जरी ने बेटे को मुझसे दूर किया
मस्क की बेटी ने इंटरव्यू में कहा कि वे अपने पिता से कोई संपर्क नहीं रखना चाहती हैं। वे 20 साल की हैं और अपने फैसले खुद ले सकती हैं। दरअसल, इलॉन मस्क ने अमेरिकी कमेंटेटर जॉर्डन पीटरसन को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि जेंडर बदलने की सर्जरी असल में बच्चे की हत्या और नसबंदी करने जैसा है। यह एक वायरस है।

मस्क ने बताया था कि कोविड-19 महामारी के दौरान उनसे धोखे से बेटे का जेंडर बदलवाने से जुड़े दस्तावेज साइन करवाए गए थे। उन्हें कहा गया था कि उनका बेटा आत्महत्या कर सकता है। BBC के मुताबिक, इलॉन ने पिछले साल कहा था कि वे ट्रांसजेंडर मेडिकल ट्रीटमेंट को अपराध घोषित करने के लिए लड़ाई लड़ेंगे।

विवियन ने सर्जरी के बाद पिता का नाम छोड़ा
2022 में सर्जरी के बाद विवियन ने कहा था कि वे अपने पिता इलॉन मस्क से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती हैं। विवियन ने अपने नाम से मस्क हटाकर मां का सरनेम लगाया था। लड़के से लड़की बनने की अर्जी देने के एक महीने के बाद ही मस्क ने रिपब्लिकन पार्टी को अपना समर्थन दिया था।

माना गया था कि इस समर्थन की वजह अमेरिका में ट्रांसजेंडर के अधिकारों को सीमित करने को सपोर्ट करना है। विवियन की मां जस्टिन विल्सन कनाडाई लेखिका हैं। साल 2000 में क्वींस कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उनकी मस्क से मुलाकात हुई थी।

IVF से हुआ था 5 बच्चों का जन्म
इसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी और 2008 में उनका तलाक हो गया। 2004 में कपल ने IVF के जरिए जुड़वां बच्चों विवियन और ग्रिफिन का वेलकम किया था। 2006 में तीन बच्चों काई, सैक्सन और डेमियन भी IVF से हुए।

इलॉन मस्क पिछले महीने ही 12वें बच्चे के पिता बने थे। ये बच्चा उनकी पार्टनर और न्यूरालिंक की मैनेजर शिवॉन जिलिसल से हुआ। मस्क का मानना है कि दुनिया इस समय कम जनसंख्या के संकट का सामना कर रही है और अच्छे IQ वाले लोगों को बच्चे पैदा करने चाहिए। उन्होंने 2021 में कहा था कि अगर लोग ज्यादा बच्चे पैदा नहीं करेंगे, तो हमारी सभ्यता खत्म हो जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.