जहीर की सलाह से मेरी गेंदबाजी बेहतर हुई : हर्षल

Updated on 05-12-2021 07:01 PM

मुम्बई टीम इंडिया के गेंदबाज हर्षल पटेल ने कहा है कि अनुभवी तेज गेंदबाज जहीर खान की सलाह से उनकी गेंदबाजी बेहतर हुई है। हर्षल के अनुसार इससे उन्हें अपनी गेंदबाजी की गलतियों को ठीक करने में सहायता मिली है। हर्षल को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें संस्करण में शानदार प्रदर्शन के कारण ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का अवसर मिला है।

इसी कारण वह न्यूजीलैंड के खिलाफ समाप्त हुई टी20 इंटरनेशनल सीरीज में नजर आए थे। आईपीएल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की ओर से हर्षल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। इसी कारण उन्हें पर्पल कैप भी मिली थी। हर्षल ने कहाजब मैं दिल्ली कैपटिल्स के साथ था तभी मुझे जहीर भाई के साथ बात करने का मौका मिला। मुझे लेग स्टंप के नीचे गेंदबाजी की बड़ी समस्या थी और मैंने उससे इस बारे में बात की।

उन्होंने मेरे रिलीज एंगल के साथ एक समस्या देखी और कहा अपने एंगल से अगर मैं गेंद को ऑफ स्टंप पर पिच करता हूं, तो यह अपने आप लेग स्टंप पर चली जाएगी। इस युवा तेज गेंदबाज ने कहा की इस एक छोटी सी सलाह ने मेरी निरंतरता में काफी अंतर किया और मुझे एक गेंदबाज के रूप में बदल दिया। इस प्रकार इससे उन्हें अपनी गेंदबाजी में विविधताओं पर काम करने में भी सहायता मिली और वह एक बेहतर गेंदबाज बनने में सफल रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.