धोनी की तरह है मेरी कप्तानी का तरीका : डुप्लेसी

Updated on 14-03-2022 09:28 PM

बेंगलुरू विराट कोहली की जगह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान बनाये गये दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसी को आईपीएल के 15 वें सत्र में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

टीम की कप्तानी के लिए तैयार डुप्लेसी के अनुसार उनके नेतृत्व का तरीका भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तरह ही है। डुप्लेसी भी आरसीबी में आने से पहले धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में शामिल रहे हैं।

इस क्रिकेटर ने कहा, ‘मैं भाग्यशाली हूं कि मैं क्रिकेट में अपनी यात्रा में कुछ शानदार कप्तानों के साथ खेला। मैं दक्षिण अफ्रीका के अब तक के सर्वश्रेष्ठ कप्तान ग्रीम स्मिथ के साथ खेलते हुए बड़ा हुआ।' उन्होंने कहा, ‘इसके बाद 10 साल धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के साथ मैं रहा।' डुप्लेसी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि धोनी और मेरी कप्तानी के तरीके में काफी समानता है क्योंकि हम दोनों ही बहुत शांत व्यक्तित्व वाले हैं।'

उन्होंने कहा, ‘जब मैंने चेन्नई के साथ शुरूआत की थी तो दक्षिण अफ्रीका में कप्तानी संस्कृति को देखते हुए मुझे धोनी पूरी तरह से अलग लगे थे।'

उन्होंने कहा, ‘मुझे फिर पता चला कि कप्तानी के अलग तरीके हो सकते हैं पर अपना तरीका होना अहम है क्योंकि जब दबाव आता है तो खुद का तरीका ही काम आता है। इसलिए मैं विराट कोहली की कप्तानी की शैली नहीं अपना सकता क्योंकि मैं विराट कोहली नहीं हूं। मैं धोनी की तरह की कप्तानी की कोशिश भी नहीं कर सकता।'

डुप्लेसी ने कहा, ‘लेकिन मैंने कुछ चीजें सीखी हैं जिससे मेरी कप्तानी की शैली में मदद मिली। मैं इस यात्रा के लिए आभारी।' आरसीबी को आईपीएल में अपना पहला मुकाबला मुंबई में पंजाब किंग्स से खेलना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.