मेरा हीरो बूढ़ा हो गया है', बांद्रा क्लिनिक पहुंचे सलमान खान को देखकर बोल पड़े फैन्स

Updated on 22-02-2023 08:45 PM
सलमान खान की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वह बीमार जैसे दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि सलमान खान बीती रात बांद्रा में क्लिनिक के बाहर दिखे और अब जब उनकी झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं तो लोग देखकर हैरान हैं। इन तस्वीरों में सलमान खान उस अंदाज में नहीं दिख रहे जैसा कि अक्सर दिखा करते हैं। सलमान की ये तस्वीरें देखकर उनके फैन्स भी परेशान हैं और जानना चाहते हैं कि उन्हें हुआ क्या है।
चेहरे पर उदासी है और बढ़ी हुई दाढ़ी की वजह से वह काफी मुरझाए से दिख रहे हैं। बताया गया है कि वह बांद्रा में किसी क्लिनिक पर पहुंचे थे। हालांकि, सलमान क्यों क्लिनिक पहुंचे थे इसे लेकर कोई जानकारी एक्टर की तरफ से शेयर नहीं की गई है। लेकिन एक्टर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और उन्हें देखकर फैन्स हैरान भी हैं।

    यूजर ने कहा- मेरा हीरो बूढ़ा हो रहा है

    हाल ही में फिल्म 'पठान' में कैमियो रोल में नजर आ चुके सलमान खान की क्लिनिक विजिट वाली इन झलकियों पर लोग अलग-अलग तरह के कॉमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों ने जहां सलमान की इन झलकियों पर प्यार बरसाया है और लिखा है- सबका बाप, वहीं कुछ लोगों ने कहा है- मेरे सामने से गई गाड़ी, वे जिम की ओपनिंग पर गए थे। एक यूजर ने कहा है- सलमान भाई सबसे अलग। एक अन्य ने कहा- टाइगर सड़क पर चल रहे। कहा है- जलवा है भाई है। हालांकि, सलमान के लुक को देखकर कुछ ने कहा है- मेरा हीरो बूढ़ा हो रहा है।

    'किसी का भाई किसी की जान' और 'टाइगर' लेकर आ रहे सलमान

    वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आनेवाले हैं, जिसे फरहाद सामजी डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में पूजा हेगड़े भी लीड रोल में हैं। इसके अलावा इसमें वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, भूमिका चावला, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शाहनाज गिल, पलक तिवारी और विनय भटनागर जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे। वहीं सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टाइगर 3' भी बनकर तैयार है, जिसमें कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी दिखेंगे।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     05 August 2026
    बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
     05 August 2026
    किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
     05 August 2026
    आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
     05 August 2026
    नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
     05 August 2026
    एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
     01 August 2026
    जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
     01 August 2026
    एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
     01 August 2026
    भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
     01 August 2026
    नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
    Advt.