जापानी समुद्र तट पर मिली रहस्यमय गेंद, बम निरोधक दस्ता कर रहा जांच, क्या आपने कभी देखा है

Updated on 22-02-2023 07:31 PM
टोक्यो: जापान के शिजुओका प्रांत के हमामात्सु शहर में समुद्र तट पर धातु की बनी एक रहस्यमय गेंद मिली है। इस आकार के किसी वस्तु को अभी तक सार्वजनिक तौर पर नहीं देखा गया है। यह गेंद इतनी विचित्र है कि हमामात्सु शहर के एंशुहामा बीच को लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। इस गेंद की खोजबीन के लिए जापानी सेल्फ डिफेंस फोर्स के बम निरोधक दस्ते को तैनात किया गया है। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि यह अज्ञात वस्तु क्या है। देखने में यह समुद्री माइन की तरह लगती है, लेकिन इसका आकार सामान्य से काफी बड़ा है।

कैसी है यह रहस्यमय गेंद


जापानी मीडिया के अनुसार, इस रहस्यमय गेंद का व्यास 1.5 मीटर (4.9 फीट) है। यह धातु से बनी हुई है, जिसके दोनों किनारों पर धातु के हुक भी लगाए गए हैं। एक जापानी ब्रॉडकास्टर ने बताया कि गेंद को एक स्थानीय निवासी ने खोजा। उसने मंगलवार को स्थानीय समयानुसार लगभग 08.45 बजे पुलिस को फोन कर इस गेंद की जानकारी दी। जिसके बाद से पुलिस ने पूरे बीच को आम लोगों के लिए बंद कर दिया और लोगों की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि यह द्वितीय विश्व युद्ध का कोई बम हो सकता है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

जापानी नौसेना और कोस्ट गार्ड भी सक्रिय


जापानी समाचार आउटलेट के अनुसार घटनास्थल पर पहुंचे विशेषज्ञों ने वस्तु की जांच की है। इसके अलावा, इस गोले की तस्वीरें जापान सेल्फ डिफेंस फोर्स और कोस्ट गार्ड को भेजी गई हैं अभी तक घटना के बारे में आधिकारिक तौर पर और कोई जानकारी नहीं दी गई है। जापान में आम लोगों के बीच इस रहस्यमय गोले की तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों का मानना है कि यह दुश्मन देश की कोई चाल हो सकती है। हालांकि, इतने बड़े आकार के धातु के टुकड़े के समुद्र तट पर पहुंचने को लेकर कई तरह की थ्योरी भी दी जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.