नडाल ने रुड को हराकर रिकार्ड 14वीं बार फ्रेंच ओपन जीता

Updated on 06-06-2022 09:04 PM

पेरिस स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल ने 14वीं फ्रेंच ओपन टेनिस जीतकर नया विश्व रिकार्ड बनाया है। नडाल ने फाइनल में नार्वे के केस्पर रुड को 6-3, 6-3, 6-0 से हराया।

इसी के साथ ही नडाल के ग्रैंड स्लैम खिताबों की संख्या बढ़कर 22 पहुंच गयी है। इससे वह सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के मामले में भी स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर और सर्बिया के नोवाक जोकोविच से आगे निकल गये हैं। नडाल इस प्रकार इस ट्रॉफी को जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बने हैं।


वहीं उपविजेता रहे नॉर्वे के रुड पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचे थे। उन्होंने दूसरे सेट में अच्छी शुरुआत करते हुए 3-1 से बढ़त हासिल की थी पर इसके बाद भी नडाल के सामने वह टिक नहीं पाये। अनुभव के आगे उनकी एक ना चली. नडाल ने इसके बाद लगातार दो सेट जीतकर मैच पर कब्जा कर लिया। पूरे मैच के दौरान नडाल हावी रहे।


भारतीय क्रिकेटरों के बीच भी नडाल खासे लोकप्रिय हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनकी इस जीत पर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर , वीवीएस लक्ष्मण, रवि शास्त्री और वीरेंद्र सहवाग सहित कई दिग्गज खिलाड़ियों ने बधाई दी है।. सचिन ने ट्वीट किया, ‘ 36 साल की उम्र में 14वां फ्रेंच ओपन खिताब और ओवरऑल 22 ग्रैंड स्लैम जीतना एक अश्विसनीय उपलब्धि है।


वहीं लक्ष्मण ने भी नडाल की जमकर तारीफ करते हुए ट्वीट किया, ‘ 14वां फ्रेंच ओपन खिताब जीतने पर बधाई हो राफा आप विश्व में हर बच्चे के लिए प्रेरणा हैं।इसके अलावा टीम इंडिया के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने नडाल की इस उपलब्धि पर उन्हें सैल्यूट करने के साथ ही उनकी खेल भावना की भी प्रशंसा की हैं। टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने नडाल की फोटो के साथ ट्वीट किया, ‘ किंग ऑफ क्ले, क्या चैंपियन है। नडाल, नंबर 14 रोलां गैरां चैंपियन।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.