शोभिता धुलिपाला से धूमधाम से शादी नहीं करेंगे नागा चैतन्य! बताई वजह, कहा- वे वेडिंग उनके लिए जो मायने रखते हैं
Updated on
29-08-2024 05:49 PM
साउथ एक्टर नागा चैतन्य अपनी जिंदगी की दूसरी पारी शुरू करने जा रहे हैं। सामंथा रुथ प्रभु को तलाक देने के बाद अब वो शोभिता धुलिपाला को अपना हमसफर बनाने जा रहे हैं। बीते दिनों उनकी सगाई हुई और अब जोरशोर से शादी की तैयारी चल रही है। अभी वेडिंग डेट और वेन्यु को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अफवाह है कि दोनों मार्च 2025 में डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे। अब नागा ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और कुछ खुलासे किए हैं।
Naga Chaitanya और Sobhita Dhulipala लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उनकी साथ में कई फोटोज वायरल हुईं, लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते पर कभी बात नहीं की। बीते 8 अगस्त को इन्होंने सगाई की और अपने रिश्ते का ऐलान कर दिया। हाल ही में नागा चैतन्य को दूल्हे के अवतार में देखा गया। फैंस को लगा कि उन्होंने शोभिता से अचानक शादी कर ली है, लेकिन ये एक क्लोदिंग ब्रांड का लॉन्च प्रोग्राम था। इस दौरान जब मीडिया ने उनसे उनकी असल शादी की डिटेल्स पूछी तो उन्होंने कहा, 'शायद आप ऐसा सोच सकते हैं कि यह मेरी शादी के लिए उल्टी गिनती की तरह है।'
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की नहीं होगी ग्रैंड वेडिंग
नागा चैतन्य ने ये भी खुलासा किया कि वो शोभिता से बिग फैट वेडिंग (ग्रैंड वेडिंग) नहीं करना चाहते हैं। उनका मानना है कि शादी उन लोगों के बारे में है, जो उनके लिए बहुत मायने रखते हैं। उन्होंने कहा, 'शादी उन लोगों के बारे में है जो मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं। यह एक बहुत बड़ी शादी नहीं है, लेकिन लोगों को संस्कृतियों और परंपराओं को ध्यान में रखना चाहिए, इसलिए मैं चाहता हूं कि यह (शादी) ऐसी ही हो।' नागा चैतन्य के पिता नागार्जुन ने बेटे और होने वाली बहू शोभिता धुलिपाला की सगाई की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'हमें अपने बेटे नागा चैतन्य की सगाई शोभिता धुलिपाला से करने का ऐलान करते हुए बहुत खुशी हो रही है, जो आज सुबह 9:42 बजे हुई!! हम उन्हें अपने परिवार में स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं। हैप्पी कपल को बधाई! उन्हें जीवन भर प्यार और खुशी की कामना। भगवान भला करे! 8.8.8 अनंत प्रेम की शुरुआत।'
सामंथा से टूटी 4 साल पुरानी शादी
शोभिता से सगाई से पहले नागा चैतन्य ने सामंथा रुथ प्रभु से शादी की थी। इनकी मुलाकात 2010 में रोमांटिक तेलुगू मूवी 'ये मागा चेसावे' के सेट पर हुई थी। कुछ समय तक डेट करने के बाद 2017 में शादी की। 4 साल बाद ये रिश्ता खत्म हो गया। दोनों 2021 में अलग हो गए।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…