विराट कोहली और पाकिस्तानी क्रिकेटर से जुड़ चुका है नाम, आज 120 करोड़ की मालकिन हैं तमन्ना

Updated on 21-12-2023 03:09 PM

आज तमन्ना भाटिया अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। तमन्ना 18 साल से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और लगभग 67 फिल्मों में अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ चुकी हैं।

तमन्ना का शुरुआती फिल्मी सफर आसान नहीं रहा। उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ही फ्लॉप रही। फिर काम की तलाश में उन्होंने साउथ सिनेमा का रुख किया। कुछ समय के बाद संघर्ष के बाद वहां तमन्ना ने वो मुकाम हासिल किया, जिसकी वो हकदार थीं।

प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ की वजह से भी वो सुर्खियों में बनी रहती हैं। विराट कोहली और पाकिस्तानी क्रिकेटर के साथ रिलेशनशिप की अफवाहें जोरों पर थीं लेकिन तमन्ना ने इन सभी बातों को बेबुनियाद बताया था। वहीं वो इन दिनों विजय वर्मा के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर लाइमलाइट में हैं।

बर्थडे पर पढ़िए तमन्ना भाटिया की लाइफ से जुड़े मजेदार फैक्ट्स…

मुंबई के पंजाबी परिवार में जन्मीं
तमन्ना ने अपने करियर में अधिकतर फिल्में तमिल और तेलुगु में की हैं, इस कारण अधिकतर लोगों का मानना है कि वो मूल रूप से साउथ से हैं। मगर ऐसा नहीं है। उनका जन्म 21 दिसंबर 1989 को मुंबई में सिंधी मूल के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिता संतोष भाटिया पेशे से डायमंड मर्चेंट हैं। तमन्ना की परवरिश और पढ़ाई-लिखाई मुंबई से ही हुई है।

13 साल की उम्र से एक्टिंग का सफर शुरू किया
तमन्ना 13 साल की उम्र से ही पृथ्वी थिएटर से जुड़ गई थीं, जहां वो स्टेज परफॉर्म भी किया करती थीं। एक्टिंग के हुनर से उन्होंने कम उम्र में ही पहचान बना ली थी। 2005 में उन्होंने पहली बार एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखा था।

पहली हिंदी फिल्म फ्लॉप रही, उम्मीद लिए साउथ सिनेमा का रुख किया
2005 में पहली बार वो अभिजित सावंत के म्यूजिक वीडियो लफ्जों में दिखी थीं। फिर उन्होंने इसी साल हिंदी फिल्म चांद सा रोशन चेहरा से बॉलीवुड डेब्यू किया था। बदकिस्मती से फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। पहले ही फिल्म फ्लॉप हो जाने के बाद तमन्ना के लिए काम पाना मुश्किल हो रहा था। करियर में बड़े बदलाव के लिए उन्होंने साउथ सिनेमा का रुख किया।

डायरेक्टर-प्रोड्यूसर का कहना था- तुम लड़कों जैसे चलती हो
करियर के शुरुआती दिनों के बारे में तमन्ना ने बरखा दत्त को दिए इंटरव्यू में बात की थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें इंडस्ट्री में आए ज्यादा समय नहीं हुआ था, तब एक डायरेक्टर-प्रोड्यूसर ने उनसे कहा था- तुम एक्ट या डांस लड़कों से जैसे करती हो। अपने एक्ट में लड़कियों जैसी लचक लाओ।

तमन्ना ने आगे कहा था- मैं तब भी लड़कियों जैसी ही चलती थी, लेकिन उनके कहने के बाद मैंने और मेहनत की।

साउथ सिनेमा में हिट रहीं
तमन्ना ने 2006 की तेलुगु फिल्म श्री से साउथ सिनेमा में डेब्यू किया था। इसी साल वो तमिल फिल्म केदी में भी दिखाई दी थीं। वक्त के साथ साउथ सिनेमा में तमन्ना को पॉपुलैरिटी मिलने लगी।कुछ समय बाद वो तमिल, तेलुगु इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा बन गईं।

8 साल बाद तमन्ना ने फिर हिंदी फिल्मों में वापसी की थी। वो 2013 की फिल्म हिम्मतवाला में अजय देवगन के अपोजिट नजर आई थीं। इसके बाद से वो चुनिंदा हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाल में उन्हें फिल्म लस्ट स्टोरीज 2 में देखा गया था।

विराट कोहली और पाकिस्तानी क्रिकेटर से जुड़ चुका है तमन्ना का नाम
तमन्ना अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में रही हैं। उनका नाम विराट कोहली समेत पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रजाक से भी जुड़ चुका है।

विराट कोहली- अफवाहें यह रही हैं कि तमन्ना ने विराट कोहली को भी डेट किया था। दोनों की मुलाकात एक ऐड शूट के दौरान हुई थी। इस मुलाकात के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। हालांकि बाद में इनका ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप की वजह बताई गई थी कि विराट ब्राजीलियन मॉडल इजाबेल को डेट करने लगे थे।

हालांकि बाद में तमन्ना ने इस खबर पर रिएक्ट किया था। उनका कहना था कि उस ऐड शूट के बाद दोनों कभी नहीं मिले थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.