तेलुगू स्टार महेश बाबू के भाई Naresh ने 60 साल की उम्र में की चौथी शादी, पवित्रा लोकेश के साथ लिए सात फेरे

Updated on 10-03-2023 10:59 PM
तेलुगू फिल्मों के एक्टर नरेश ने काफी ड्रामा और विवाद के बाद पवित्रा लोकेश से चौथी शादी कर ली है। कुछ हफ्ते पहले ही उन्होंने पवित्रा लोकेश को किस करते हुए एक वीडियो शेयर किया था, जिस पर खूब बवाल मचा था। नरेश की तीसरी पत्नी राम्या रघुपति यह वीडियो देख भड़क गई थीं और पति-पत्नी के बीच खूब बवाल मचा। बाद में नरेश ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि राम्या रघुपति ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। नरेश पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर राडार पर रहे हैं।
    Naresh पहले से ही तीन बार शादी कर चुके हैं। तीसरी पत्नी राम्या रघुपति से उनका अभी कानूनी रूप से तलाक नहीं हुआ है और इसी बीच उन्होंने Pavithra Lokesh से चौथी शादी कर ली है। जहां यह नरेश की चौथी शादी है, वहीं पवित्रा लोकेश की तीसरी शादी है। नरेश और पवित्रा लोकेश ने अपनी शादी का एक वीडियो ट्विटर पर भी शेयर किया है और फैन्स से प्यार और आशीर्वाद मांगा है।

    जहां फैन्स ने नरेश और पवित्रा लोकेश को शादी की बधाइयां दीं, वहीं यूजर्स एक्टर की चौथी बार शादी पर हैरान हैं। कुछ का कहना है कि यह नरेश और पवित्रा लोकेश का पब्लिसिटी स्टंट है। दोनों आने वाली एक फिल्म में साथ काम कर रहे हैं।

    जानी-मानी एक्ट्रेस विजया निर्मला के बेटे

    मालूम हो कि नरेश तेलुगू फिल्मों के स्टार महेश बाबू के सौतेले भाई हैं। उनकी मां विजया निर्मला जानी मानी एक्ट्रेस और डायरेक्टर रहीं। विजया निर्मला की पहली शादी के.एस. मूर्ति से हुई थी। लेकिन उनकी मौत के कुछ साल बाद उन्होंने महेश बाबू के पिता और एक्टर कृष्णा से शादी कर ली। इस नाते महेश बाबू और नरेश सौतेले भाई हैं।


    नरेश की तीन शादियां और तलाक

    बात करें नरेश की तीन शादियों की तो उन्होंने पहली शादी सीनियर डांस मास्टर श्रीनू की बेटी से की थी। उनका एक बेटा भी हुआ, जिसका नाम नवीन विजय कृष्णा है। लेकिन बाद में नरेश और उनकी पहली पत्नी का तलाक हो गया।। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच खूब झगड़ा होता थाा और आपस में पटती नहीं थी। इसके बाद नरेश ने मशहूर कवि और गीतकार देवुलापल्ली कृष्ण शास्त्री की बेटी रेखा सुप्रिया से शादी कर ली। इस शादी से भी नरेश को एक बेटा हुआ। पर रेखा सुप्रिया के साथ भी नरेश की शादी ज्यादा नहीं टिकी और दोनों अलग हो गए। तब नरेश ने तीसरी शादी राम्या रघुपति से की, जो उम्र में उनसे 20 साल छोटी थीं। राम्या और नरेश का भी एक बेटा है।

    राम्या से इसलिए तलाक ले रहे नरेश

    नरेश ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह राम्या रघुपति से तलाक क्यों ले रहे हैं। उन्होंने राम्या पर कई एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर होने का आरोप लगाया था। नरेश ने कहा था कि राम्या अपने राजनीतिक बैकग्राउंड का इस्तेमाल कर उन पर दबाव बना रही हैं। जबकि राम्या रघुपति ने नरेश पर पवित्रा लोकेश के साथ अफेयर होने और उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया था। और अब नरेश ने पवित्रा लोकेश से शादी कर ली है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     05 August 2026
    बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
     05 August 2026
    किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
     05 August 2026
    आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
     05 August 2026
    नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
     05 August 2026
    एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
     01 August 2026
    जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
     01 August 2026
    एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
     01 August 2026
    भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
     01 August 2026
    नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
    Advt.