नर्मदा की पाइप लाइन फिर फूटी, लाखों लीटर पानी बर्बाद

Updated on 01-01-2022 06:05 PM

इंदौर   ‘नर्मदा मैया इंदौर चलोआंदोलन सत्तर के दशक में चला था। 46 साल पहले नर्मदा का पानी इंदौर को मिलना शुरू हुआ था। जलूद से लेकर इंदौर तक की नर्मदा पाइप लाइन अब अंतिम सांसें गिन रही है। इसे पूरी तरह बदला जाना जरूरी है। नेमावर रोड चौराहे के पास नौलखा में लाइन फूट गई है।

इंदौर से नर्मदा की दूरी लगभग 70 किलोमीटर है। घाट सेक्शन में पाइप लाइन से पानी पम्पिंग कर इंदौर तक लाया जाता है। यह पाइप लाइन सत्तर के दशक में बनी थी। इसके लिए हृयूम पाइप बनाने की पूरी फैक्ट्री ही इंदौर में स्थापित करनी पड़ी थी। सीमेंट कांक्रीट तारों के जाल पर बने ये पाइप अब नर्मदा की जलधारा का प्रेशर नहीं झेल पाते हैं और बार बार फूट जाते हैं।

 आज भी नौलखा नेमावर रोड एरिया में नर्मदा की पाइप लाइन कमजोर होकर पानी के दबाव से फूट गई। नर्मदा योजना के अफसरों तक खबर पहंुचती इसके पहले हजारों गैलन पानी बर्बाद हो गया। नर्मदा की पाइप लाइनें सालभर में दर्जनों बार फूट जाती है। कभी शहर सीमा में तो कभी शहर से बाहर इनके फूटने या लीकेज होने से पानी बर्बाद होता रहता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.