राष्ट्रीय घुड़सवारी चैंपियनशिप 24 से होगी : ईएफआई

Updated on 23-04-2022 09:01 PM

नई दिल्ली भारतीय घुड़सवारी महासंघ (ईएफआई) ने कहा है कि दिल्ली राष्ट्रीय घुड़सवारी चैंपियनशिप 24 अप्रैल से आरवीसी सेंटर एवं कॉलेज में आयोजित की जाएगी। 

यह चैंपियनशिप एक मई तक चलेगी और यह एशियाई खेलों के लिये अभ्यास प्रतियोगिता के तौर पर रहेगी। इवेंटिंग घुड़सवारी की ऐसी स्पर्धा है जहां एक घोड़ा और उसका सवार ड्रेसेज, क्रॉस कंट्री और शो जंपिंग में अन्य प्रतियोगियों के खिलाफ उतरते हैं।

इसमें प्रतियोगियों को प्रत्येक चरण में पेनल्टी अंक मिलते हैं और अंत में घोड़े और सवार की जिस जोड़ी को सबसे कम अंक मिलते हैं उसे ही विजेता घोषित कर दिया जाता है।

ईएफआई के अनुसार महासंघ के संयुक्त सचिव लेफ्टिनेंट कर्नल एमएम रहमान ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय घुड़सवारी चैंपियनशिप एक ऐसा आयोजन है जहां नवोदित खिलाड़ियों को अपना कौशल दिखाने का अवसर मिलता है। यह चीन के हांगजो में होने वाले एशियाई खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले घुड़सवारों के लिये अपनी तैयारियों को बेहतर करने का एक अहम अवसर भी है।’’ 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.