Britney Spears को NBA स्टार विक्टर के बॉडीगार्ड ने मारा थप्पड़, पॉप सिंगर बोलीं-सबके सामने माफी मांगे

Updated on 07-07-2023 03:21 PM
हाल ही पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स को एनबीए स्टार विक्टर वेम्बन्यामा के एक बॉडीगार्ड ने थप्पड़ मार दिया। इस पर ब्रिटनी स्पीयर्स ने एक्शन लेते हुए बॉडीगार्ड के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट में दावा किया है कि विक्टर के बॉडीगार्ड ने उन्हें थप्पड़ मारा। लेकिन असल में हुआ क्या था, इस पर अब विक्टर का भी बयान आया है। विक्टर ने ब्रिटनी स्पीयर्स के 'थप्पड़ कांड' पर चुप्पी तोड़ी है।

घटना बुधवार पांच जुलाई की है। लॉस एंजेलिस के एक रेस्ट्रॉन्ट में ब्रिटनी स्पीयर्स जब Victor Wembanyama से मिलने की कोशिश कर रही थीं। वह विक्टर को उनकी जीत के लिए बधाई देना चाहती थीं। जब ब्रिटनी ने विक्टर को होटल के लॉबी में देखा तो पीछे से जाकर उनके कंधे पर थपथपाया। पूरी घटना का जिक्र Britney Spears ने इंस्टाग्राम पर किया है। विक्टर के सुरक्षा गार्ड ने ब्रिटनी स्पीयर्स को थप्पड़ मारा तो वह जमीन पर गिर पड़ीं।

विक्टर बोले- कंधा नहीं थपथपाया, पीछे से पकड़ा था

अब विक्टर ने उस रात की पूरी घटना बताई है। विक्टर ने 'ईएसपीएन' से बातचीत में ब्रिटनी का नाम लिए बिना कहा है कि शख्स ने उनके कंधे पर नहीं थपथपाया था, बल्कि उन्हें पीछे से आकर पकड़ लिया था। यह देख विक्टर की सिक्यॉरिटी तुरंत हरकत में आ गई और बॉडीगार्ड ने ब्रिटनी को पीछे हटा दिया।

विक्टर ने कहा, 'मैं सुरक्षा गार्ड्स के साथ रेस्ट्रॉन्ट जा रहा था। हम हॉल में थे। वहां बहुत सारे लोग थे, इसलिए जाहिर तौर पर लोग मुझे मेरा नाम लेकर बुला रहे थे। एक व्यक्ति था, जो मुझे कॉल कर रहा था, लेकिन हमने सिक्यॉरिटी के साथ ही उससे पहले ही बात कर ली थी।'

ब्रिटनी स्पीयर्स को विक्टर ने नहीं पहचाना

ब्रिटनी स्पीयर्स को लेकर विक्टर ने आगे कहा, 'असल में क्या हुआ, मैंने नहीं देखा क्योंकि मैं सीधा चल रहा था, और रुका नहीं था। उस शख्स ने पीछे से मेरे कंधे पर नहीं थपथपाया था, बल्कि पीछे से पकड़ लिया था। मुझे बस इतना पता है कि सिक्यॉरिटी ने उसे हटा दिया था।'

ब्रिटनी स्पीयर्स के पति ने भी निकाला गुस्सा

विक्टर ने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता था कि जिस शख्स ने उन्हें पीछे से पकड़ा था, वह असल में पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स थीं। उन्हें यह होटल पहुंचने के कुछ घंटे बाद पता चला। वहीं ब्रिटनी स्पीयर्स के पति सैम असगरी ने विक्टर के बॉडीगार्ड पर गुस्सा निकाला है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि उम्मीद है कि वह शख्स जल्द ही इससे सबक ले और महिलाओं की इज्जत करे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.