अफगानिस्तान कट्टरपंथ और आतंकवाद का स्रोत न बने यह सुनिश्चित करने की जरूरत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Updated on 13-10-2021 06:38 PM

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अफगानिस्तान संकट पर जी-20 बैठक में कट्टरपंथ, आतंकवाद और मादक पदार्थों की तस्करी के गठजोड़ के खिलाफ संयुक्त लड़ाई का आह्वान किया, साथ ही यह सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर दिया कि अफगानिस्तान का क्षेत्र कट्टरपंथ और आतंकवाद का स्रोत बने। बैठक में पीएम ने अफगान नागरिकों के लिये तत्काल निर्बाध मानवीय सहायता का आह्वान किया।


पीएम नरेंद्र मोदी ने मीटिंग में बताया कि किस तरह पिछले दो दशकों से अफगानिस्तान के सर्वांगीण विकास में भारत ने अहम भूमिका निभाई और किस तरह वहां की सामाजिक-आर्थिक दशा को बदलने के लिए 500 से अधिक प्रोजेक्ट को भारत की मदद से पूरा किया गया। इससे वहां के युवाओं और महिलाओं की हालात में सुधार भी आया।
उन्होंने कहा कि इन कोशिशों से भारत और अफगानिस्तान के लोगों के बीच एक खास मित्रता की भावना बनी। ऐसे में अभी वहां मानवीय त्रासदी और भुखमरी से पूरा भारत दुखी है। पीएम ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वह इस संकट में अफगानिस्तान के जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ा हो।


हालांकि, इसके साथ ही पीएम मोदी ने विश्व के सामने पैदा हुए खतरों से आगाह भी किया। कहा कि कट्टरवाद,आतंकवाद और ड्रग-हथियार तस्करी के उपजे खतरे से भी मिलकर लड़ना होगा।


सभी को मिलकर तय करना होगा कि अफगानिस्तान में समावेशी सरकार बने और वहां भारत की ओर से पिछले दो दशकों में किए गए वृहद योगदान का लाभ लोगों को मिलता रहे। उन्होंने खास तौर से वहां के अल्पसंख्यकों के हालात पर भी चिंता जताई। पीएम मोदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय और जी-20 के देश एकीकृत पहल कर अफगानिस्तान की हालात में सुधार ला सकते हैं।


दुनिया के सबसे ताकतवर 20 देशों के समूह जी-20 की यह असाधारण मीटिंग खास तौर से अफगानिस्तान के हालात पर चर्चा के लिए ही बुलाई गई थी। मीटिंग का आयोजन इटली की ओर से किया गया था। इसके पास अभी समूह देशों की प्रेसीडेंसी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.