नीमच के एमपी ग्रामीण बैंक में दिनदहाड़े लूट, बदमाशों ने फायरिंग कर लूटा कैश, CCTV खंगाल रही पुलिस

Updated on 18-09-2024 03:11 PM
नीमच: मध्य प्रदेश में अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर हैं। उन्हे न तो प्रशासन का खौफ है और न ही पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था का। ताजा मामला नीमच से सामने आया है। यहां के चिताखेड़ा स्थित एमपी ग्रामीण बैंक में बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है।

दरअसल, चिताखेड़ा स्थित ग्रामीण बैंक में दो बदमाश दबे पैर दाखिल होते हैं। मौका पाकर फायरिंग कर लोगों में खौफ फैलाते हैं। इसके बाद डराते धमकाते हुए बदमाशों द्वारा फायरिंग की आड़ में कैश लूटा जाता है। आरोपी हजारों रुपए की नगदी लेकर फरार हो जाते हैं।

फायरिंग में बैंक गार्ड और एक महिला घायल


इस दौरान बैंक में अफरा तफरी मच जाती है। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग से एक महिला हितग्राही और बैंक गार्ड घायल हो जाते हैं। बैंक में तैनात चपरासी बंशीलाल दायमा और हितग्राही महिला मांगी बाई पति प्रहलाद मीणा को गोली लगी है। महिला के पैर में भी चोट आई है। वहीं दूसरे घायल के सिर से खून निकल रहा है। उसे लहूलुहान हालात में उपचार के लिए लेकर जाता है। वहीं लोगों की भीड़ बैंक के पास जमा हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस


दोनों बदमाशों के द्वारा बैंक से 71 हजार नकदी लूटे जाने की सूचना मिल रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने बताया कि बदमाशों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस जल्द ही बदमाशों को पकड़ने का दावा कर रही है। लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने फायरिंग के दौरान बंदूक से निकले कारतूस भी बरामद किए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.