नीरज ने प्रशंसकों को दिया नया चैलेंज

Updated on 26-05-2022 08:17 PM

नई दिल्ली ऑलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने यूट्यूब शॉट्र्स पर अपने प्रशंसकों को एक नया चैलेंज दिया है। इसमें उनके प्रशंसक भाला फेंकने से पहले के नीरज के रन-अप की नकल करते हुए अपने वीडियो बनाकरहैशटैग जैव रन' ट्रेंड में यूट्यूब पर डाल सकते हैं। गौरतलब है कि अपने नये यूट्यूब शॉट्र्स वीडियो में नीरज प्रशंसकों को वास्तविक दुनिया की विभिन्न स्थितियों मेंजैव रन' करना सिखा रहे हैं।


अब प्रशंसक सीधे मोबाइल ऐप से 15 सेकंड का एक यूट्यूब शॉर्ट वीडियों बना सकते हैं और इस चैलेंज में शामिल हो सकते हैं। इस चैलेंज का हिस्सा बनने के लिए प्रशंसकों कोलेट्स नाचो' गाने के साथ हैशटैग जैवरन औरहैशटैग यूट्यूब शॉट्र्स' का उपयोग करना होगा। इस चैलेंज के कुछ विजेताओं को नीरज से मिलने का अवसर भी मिलेगा।


जैव रन चैलेंज की रिलीज पर नीरज ने कहा, ‘यूट्यूब ने मेरी आंखों के सामने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ भाला फेंकने वालों को लाने में मदद की, और मुझे उनसे सीखने का मौका दिया। यही कारण है कि यूट्यूब पर मेरा अपना चैनल है जो मेरे लिये एक विशेष उपलब्धि है और मैं इसके माध्यम से युवाओं को प्रेरित करना चाहता हूं। उन्होंने कहा, ‘मैं जैवरन चैलेंज के ज़रिये दर्शकों को अपने सपनों के पीछे दौड़ने के लिये प्रेरित करना चाहता हूं।' साथ ही कहा कि इससे मुझे अपने प्रशंसकों से बात करने का अच्छा अवसर भी मिला है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.