'एनिमल' में बेटे रणबीर की परफॉर्मेंस देख इमोशनल हुईं नीतू कपूर, ऋषि कपूर के लिए कही ये बात

Updated on 02-12-2023 03:01 PM
रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' उनके अब तक के करियर की सबसे बम्पर फिल्म साबित होने जा रही है। इस फिल्म ने पहले ही दिन रेकॉर्ड कमाई की है और 100 करोड़ के बजट में बनी 'एनिमल' ने पहले ही दिन अपना बजट वसूल लिया है। 'ब्लैक', 'सावरिया', 'बचना ऐ हसीनो', 'रॉकस्टार', 'बर्फी', 'तमाशा', 'शमशेरा', 'ब्रह्मास्त्र' जैसी शानदार फिल्मों में नजर आए रणबीर की 'एनिमल' उनकी सारी फिल्मों से टॉप कर गई है। संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित इस फिल्म ने छप्पर फाड़कर ओपनिंग की है और इसकी शानदार एडवांस बुकिंग अगले कई दिनों के लिए हो चुकी है। अब बेटे की इस फिल्म को लेकर मां नीतू कपूर ने उनके लिए एक इमोशनल पोस्ट किया है और ऋषि कपूर को याद किया है।

नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रणबीर कपूर की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें लंबे बालों में वो जबर हैंडसम दिख रहे हैं। लेकिन मां नीतू कपूर इस वक्त रणबीर के पापा दिवंगत ऋषि कपूर को याद कर रही हैं, जिनका निधन साल 2020 में कैंसर की वजह से हो गया। नीतू कपूर ने बेटे की फोटो शेयर कर लिखा है कि काश आज ऋषि कपूर जी यहां होते! यकीनन आज अगर रणबीर के पापा ऋषि कपूर जिंदा होते तो अपने लाडले की इस सफलता पर उनकी खुशी का ठिकाना न होती। क्योंकि इस बार बेटे ने अपनी ही फिल्मों का नहीं बल्कि अपने पापा कि फिल्मों का भी रेकॉर्ड तोड़ डाला है।

गदर 2' और 'पठान' जैसी फिल्मों को बुरी तरह पछाड़ा

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं इस फिल्म ने देशभर में 61 करोड़ रुपये के आसपास कमाई की है। इस साल जिन हिन्दी फिल्मों ने धाकड़ कमाई की है, उनमें 'एनिमल' दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। इस फिल्म ने 'गदर 2' और 'पठान' जैसी फिल्मों को बुरी तरह पछाड़ दिया है।

पहले ही दिन 'एनिमल' ने वसूला बजट

बता दें कि 'एनिमल' की रन टाइम 3 घंटे 21 मिनट के करीब है। फिल्म का बजट 100 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है जो देश भर में करीब 4 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म ने पहले दिन ओपनिंग डे पर हिन्दी में 50.5 करोड़ रुपये की कमाई, तेलुगू में 10 करोड़, कन्नड़ में 9 लाख और मलयाली में 1 लाख रुपये की कमाई की है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के पिता की भूमिका में अनिल कपूर नजर आए हैं और वाइफ के रोल में हैं रश्मिका मंदाना। फिल्म में बॉबी देओल के अंदाज ने भी सबका दिल खूब जीता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.