न कोरोना, न वायरस... उत्तर कोरिया के एक शहर में लगा सख्त लॉकडाउन, वजह सुन चकरा जाएगा सिर

Updated on 28-03-2023 07:26 PM
प्योंगयांग : उत्तर कोरिया में नियम, कानून और शासन सब देश के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन की 'मर्जी' पर निर्भर करता है। हाल ही में किम जोंग ने 2 लाख से अधिक आबादी वाले उत्तर कोरियाई शहर हेसन (Hyesan) में कड़ा लॉकडाउन लगा दिया। रेडियो फ्री एशिया की रिपोर्ट के अनुसार, 7 मार्च को सैनिकों ने असॉल्ट राइफल की 653 गोलियां घुमा दी थीं जिसके बाद शहर में लॉकडाउन लगाना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, किम जोंग उन ने अधिकारियों से कहा कि सैन्य वापसी के दौरान गोलियों के गायब होने के बाद पूरे शहर में तलाशी लें।

एक स्थानीय सूत्र के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि सभी 653 गोलियां मिलने तक शहर में लॉकडाउन लागू रहेगा। सैनिकों की वापसी 25 फरवरी और 10 मार्च के बीच पूरी हुई थी। लेकिन इस प्रक्रिया के दौरान गोलियों के गायब होने के कारण व्यापक जांच अभी भी चल रही है। खबर के अनुसार, 'वापसी के दौरान, जब सैनिकों को एहसास हुआ कि वे गोलियां खो चुके हैं तो उन्होंने इसकी जानकारी देने के बजाय खुद गोलियां खोजने की कोशिश की।'

लोगों पर दबाव बना रहे किम के अधिकारी

हालांकि जब सैनिकों को लगा कि वे गोलियां नहीं खोज पाएंगे तो उन्होंने अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया, जिसके बाद शहर में लॉकडाउन लगा दिया गया। पिछले हफ्ते प्रांत में फैक्ट्रियों, फार्म्स, सोशल ग्रुप्स और निगरानी इकाइयों को गोलियों से संबंधित जांच में सक्रिय रूप से सहयोग करने के लिए आदेश जारी किए गए थे। हालांकि निवासियों ने दावा किया है कि अधिकारी डर फैला रहे हैं और उन पर दबाव बनाने के लिए झूठ बोल रहे हैं।

परमाणु हथियारों को बढ़ाना चाहते हैं किम जोंग

किम जोंग उन ने देश के परमाणु हथियारों के जखीरे का आकार बढ़ाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने हथियार-ग्रेड परमाणु सामग्री के उत्पादन में वृद्धि का आह्वान किया है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया है कि हथियारों को किसी भी वक्त इस्तेमाल के लिए पूरी तरह से तैयार रहना चाहिए। अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त अभ्यासों को उत्तर कोरिया अपने ऊपर हमले की तैयारी के रूप में देखता है। जवाबी कार्रवाई के रूप में किम की सेना लगातार बैलिस्टिक और परमाणु मिसाइलों का परीक्षण करती रहती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.