'नेजी भाई, आप आओ आपको चारा खिलाते हैं', लवकेश कटारिया से रैपर की हुई लड़ाई तो एल्विश यादव का फूट पड़ा गुस्सा
Updated on
05-07-2024 04:39 PM
'बिग बॉस ओटीटी 3' में दो हफ़्तों के अंदर तीन एलिमिनेशन हो चुके हैं। अब तक नीरज गोयत, पायल मलिक और पॉलोमी दास जैसे कंटेस्टेंट शो से बाहर हो चुके हैं। इस सीजन में एक दिलचस्प मोड़ देखने को मिल रहा है, जिसमें एक जासूस (बहारवाला) घरवालों के बीच है और घर के बारे में अहम फैसले ले रहा है। आने वाले एपिसोड में दर्शक लवकेश कटारिया और नेजी के बीच भयंकर झगड़ा होने वाला है। जिस दौरान दोनों एक-दूसरे को काफी कुछ कहते दिखाई देंगे। हालांकि एल्विश अपने दोस्त के बचाव में उतर गए हैं। उन्होंने नेजी को जवाब दिया है।
'बिग बॉस ओटीटी 3' के नए प्रोमो के मुताबिक, नेजी और लवकेश कटारिया के बीच झगड़ा हुआ। गार्डन एरिया में दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर कीचड़ उछाला। लवकेश ने नेजी से कहा, 'तू है कौन। तेरे जैसा बाहर पालता हूं मैं।' जबकि नेजी ने उनसे कहा, 'जितना है उतना ही रह। जाके भैंस चरा। दूध निकाल। एक लाफे में खुल जाएगा।' तो लवकेश भी मारने के लिए आगे दौड़े। बात बढ़ती चली गई।
एल्विश ने नेजी से कही ये बात
अब लवकेश और नेजी की लड़ाई का वीडियो सामने आया तो 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव ने रिएक्ट किया है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा है, 'गांव का मतलब अगर भैंस चराना होता है तो नेजी भाई आप आओ आपको चारा खिलाते हैं।' हालांकि इस ट्वीट पर दोनों के फैंस आपस में भिड़ रहे हैं।
एल्विश ने साई केतन को दी थी चेतावनी
हालांकि यह पहली बार नहीं, जब एल्विश यादव ने रिएक्ट किया हो। इससे पहले, जब लवकेश ने साई केतन से लड़ाई की थी, तो एल्विश ने साई को लवकेश के साथ अपनी सीमा पार न करने की चेतावनी दी थी। एल्विश ने शिवानी कुमारी पर भी अपनी राय दी थी और कहा था कि उन्हें लगता है कि उनकी आवाज परेशान करने वाली है।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…