भतीजे की राहें अलग शिवपाल यादव ने गठबंधन को लेकर किया यह बड़ा ऐलान

Updated on 19-10-2021 08:33 PM

नई दिल्ली परिवर्तन यात्रा लेकर निकले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उनकी पार्टी सेक्युलर दलों से गठबंधन करेगी। उन्होंने कहा कि सपा उनकी प्राथमिकता में है लेकिन पार्टी का विलय नहीं गठबंधन होगा। उन्होंने दावा किया नेताजी उनके साथ हैं और पूरी तरह से उनका आशीर्वाद उन्हें प्राप्त है।

 प्रसपा की परिवर्तन यात्रा पुखरायां से शुरू होनी थी, लेकिन विपरीत मौसम के चलते यात्रा अहरौली शेख से जालौन के लिए रवाना हुई। इसके पहले अहरौली शेख बाईपास स्थिति एक गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य सत्ता का परिवर्तन है। मौजूदा समय में प्रदेश की जनता मंहगाई, भ्रष्टाचार बेरोजगारी से परेशान है। खाद बीज के दाम बढ़ गए हैं। निजीकरण के नाम पर रेल, टेलीफोन, एयरपोर्ट सब पूंजीपतियों को सौंपे जा रहे हैं।

इससे पूंजीपतियों की आय 40 गुना बढ़ गयी है, जबकि आम लोग महंगाई से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि किसानों पर काला कानून थोपा गया है। प्रसपा की सरकार बनने पर वह 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। उन्होंने कहा कि 2022 में सरकार बनाने की चाबी उनके पास है, वह सेक्युलर दलों से समझौता कर रहे हैं। सपा उनकी प्राथमिकता में हैं, लेकिन पार्टी का विलय नहीं सिर्फ गठबंधन ही संभव है। जालौन होते हुए देर शा यात्रा झांसी पहुंची, यहां रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार को यात्रा आगे बढ़ेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.