देश में अब अफीम की खेती के लिए नई नीति

Updated on 15-11-2021 12:37 AM

भोपाल मंदसौर नीमच जिले की प्रमुख फसल अफीम की खेती में अब बदलाव की आहट शुरू हो गई है। इसके तहत अब आस्ट्रेलिया की तर्ज पर खेती शुरू की गई है। फिलहाल लगभग चार हजार किसानों को 6-6 आरी के हरे पट्टे दिए गए हैं। इनके खेतों में फसल से निकलने वाले डोडों से सीधे मशीन से सीपीएस पद्धति से अफीम निकाली जाएगी। मूलत: आस्ट्रेलिया में अफीम की खेती में प्रयोग हो रही इस पद्धति के अच्छे रिजल्ट मिले हैं। अफीम की अच्छी गुणवत्ता के लिए केंद्र सरकार भी काफी समय से इसे लागू करने की कोशिश में थी, लेकिन इसमें डोडाचूरा पोस्तादाना नहीं मिलने से किसान विरोध कर रहे हैं।

नई अफीम नीति मेें केंद्र सरकार ने मार्फिन का 4.2 किग्रा प्रति हेक्टेयर से अधिक का औसत देने वाले किसानों को ही परंपरागत खेती के लिए पट्टे दिए हैं। वहीं एक नया प्रयोग करने के लिए 3.7 प्रतिशत से 4.2 प्रतिशत तक औसत वाले अपात्र किसानों को 6-6 आरी के हरे पट्टे दिए गए हैं। ये किसान डोडे नारकोटिक्स विभाग को सौंपेंगे। इन डोडों से बिना चिराई के सीपीएस पद्धति से अफीम निकाली जाएगी।

सीपीएस पद्धति से पट्टे का वितरण

भारत में यह पहली बार होगा। सीपीएस पद्धति में खेती के लिए मंदसौर जिले में 2237 किसान शामिल हैं। हरे पट्टे के लिए कागज भी हरे रंग का ही इस्तेमाल किया जा रहा है। 2237 में से करीब 400 ऐसे किसान शामिल हैं, जिनके पट्टे 2019-20 2020-21 में कट गए थे। अब सीपीएस पद्धति के तहत पट्टे वितरण किए जा रहे हैं। निर्देश प्राप्त हुए उसके संबंध में किसानों को जानकारी दी जा रही है। सीपीएस में किसानों को हरे कागज पर पट्टा दिया जा रहा है इसलिए इस पट्टे को हरा पट्टा कहा जा रहा है।

डोडों पोस्तदाना का फायदा कैसे मिलेगा

मंदसौर-नीमच जिले के किसान नई पद्धति से खुश नहीं हैं, क्योंकि अफीम के सह उत्पाद डोडाचूरा पोस्तादाना से किसानों को एक सीजन में दो से तीन लाख रुपए तक आय होती है। सीपीएस पट्टे की पात्रता के लिए दो मापदंड तय किए गए हैं। पहला जिन किसानों ने वर्ष 2020-21 में 3.7 से 4.2 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की औसत से मार्फिन दी। दूसरा 2019-20 तथा 2020-21 में पट्टे कटने वाले किसानों ने लगातार पट्टा रद्द होने वाले साल सहित पांच साल तक मार्फिन औसत 4.2 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर के 100 प्रतिशत या उससे अधिक दी हो।

क्या है सीपीएस पद्धति

आस्ट्रेलिया में अफीम की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए डोडे से कांसन्ट्रेट पापीस्ट्रा (सीपीएस) पद्धति से ही अफीम निकाली जाती है। इसी कारण वहां की अफीम की मांग अमेरिका, जापान अन्य देशों की मेडिकल कंपनियां ज्यादा करती हैं। इसमें डोडे से सीधे अफीम निकालने की प्रक्रिया होती है। अभी कुछ देशों में यही प्रक्रिया चल रही है। भारत में अभी तक डोडे से पुरानी पद्धति लुणी-चिरनी से खेत में अफीम निकालने और उसे एकत्र कर नारकोटिक्स विभाग को देने की प्रक्रिया चल रही है। नारकोटिक्स विभाग नीमच गाजीपुर में स्थित अल्केलाइड फैक्टरी में इस अफीम को प्रोसेस कर कोडीन फास्फेट, मार्फिन अन्य उपयोगी उत्पाद अलग-अलग करते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.