प्रभास की 'प्रोजेक्ट के' का नया पोस्टर, बताया इस दिन मिलने वाला है फैंस को बड़ा तोहफा
Updated on
15-07-2023 03:19 PM
साउथ के सुपरस्टार प्रभास की 'आदिपुरुष' के बाद अब फैंस को उनकी अपकमिंग मूवी 'प्रोजेक्ट के' से बहुत उम्मीदें हैं। नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी इस मूवी में प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन के अलावा अमिताभ बच्चन भी हैं। खबर है कि प्रभास, दीपिका और कमल 20 जुलाई 2023 को सैन डिएगो कॉमिक कॉन में होंगे। इसी दिन 'प्रोजेक्ट के' की पहली झलक दिखाई जाएगी। इससे पहले प्रभास ने फिल्म का नया पोस्टर रिवील कर दिया है, जिस पर लिखा है 'अल्टीमेट शोडाउन'। इसे देखने के बाद फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं।
प्रभास की Project-K को 20 जुलाई को ऑफिशियल सैन डिएगो कॉमिक कॉन 2023 में लॉन्च किया जाएगा, जहां टाइटल और ट्रेलर लॉन्च होगा। इस दौरान दीपिका पादुकोण, कमल हासन और प्रभास भी मौजूद होंगे। ये पहली बार है कि कोई इंडियन मूवी सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में गई है, जो इंडियन फिल्म इंडस्ट्री एक बड़ी उपलब्धि है। ये इंडिया में 21 जुलाई को रिवील होगा।
फ्री दे रहे हैं 100 टिकट
सैन डिएगो कॉमिक-कॉन के अनऑफिशियल ब्लॉग में भी तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की इस बड़ी फिल्म के बारे में लिखा गया है। फिल्म के निर्माता 20 जुलाई को प्रोजेक्ट-के पैनल चर्चा के लिए 100 मुफ्त टिकट दे रहे हैं।
'आदिपुरुष' से लगा झटका
'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' के बाद प्रभास एक हिट को तरस रहे हैं। उनकी 'साहो', 'राधे श्याम' और 'आदिपुरुष' तीनों ही फिल्में उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकीं। 'आदिपुरुष' को आलोचना और विवाद का सामना करना पड़ा।
'सालार' का भी है इंतजार
फैंस को प्रभास की फिल्म 'सालार' का भी इंतजार है। इसे 'केजीएफ' और 'केजीएफ 2' के डायरेक्टर प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है और ये मूवी 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…