रूसी सेना में शामिल हुआ 'हाहाकारी' T-90M टैंकों का नया जखीरा, अब युद्ध में यूक्रेन की खैर नहीं

Updated on 30-03-2023 06:36 PM
मॉस्को: रूसी सेना में 100 से अधिक नए टैंक शामिल हुए हैं। इनमें अत्याधुनिक टी-90एम टैंक भी शामिल हैं। यूक्रेन को हाल में ही जर्मनी से लेपर्ड-2 और ब्रिटेन से चैलेंजर-2 टैकों का पहला बैच मिला है। इन टैंकों का इस्तेमाल रूसी सेना के खिलाफ होने वाला है। ये दोनों मशीनें नाटो के सबसे शक्तिशाली मुख्य युद्धक टैंकों में शामिल हैं। ऐसे में रूस ने खतरा भांपते हुए पहले ही अपनी सेना में 100 से ज्यादा नए टैंकों को तैनात किया है। इन टैंकों को रूसी रक्षा उत्पादन करने वाली सरकारी कंपनियों ने बनाया है।

टी-90 और टी-72 के अपग्रेडेड वेरिएंट शामिल


रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि आज रूसी रक्षा उद्योग ने सैकड़ों युद्धक टैंकों को रूसी सेना को सौंपा है। इन टैंकों को हाल में ही असेंबली लाइन से युद्ध क्षेत्रों में तैनाती के लिए भेजा गया है। इनमें सबसे ज्यादा अत्याधुनिक टी-90एम टैंक और हाल में ही अपग्रेड हुआ T-72B3M टैंक शामिल हैं। रूस का दावा है कि ये दोनों टैंक अपनी सामरिक और तकनीकी विशेषताओं के दम पर किसी भी टैंक को हरा सकते हैं। इनमें हाई एक्सप्लोसिव गोला-बारूद फायर करने की क्षमता है। नया फायर कंट्रोल सिस्टम भी लगाया गया है।


युद्ध का माहौल बदल सकते हैं ये रूसी टैंक


रूस का दावा है कि हम विश्वास के साथ कह सकते हैं कि T-90M और T-72B3M उन टैंक युद्ध के मैदान का माहौल बदल सकते हैं। ये अत्याधुनिक तकनीकों से लैस हैं। इनमें ऐसी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो यूक्रेन के पास बिलकुल नहीं है और नाटो देश निकट भविष्य में उसे विकसित करेंगे। इसके अलावा T-90M और T-72B3M टैंक अत्याधुनिक रिएक्टिव आर्मर से लैस हैं, जो लगभग सभी एंगल से एंटी टैंक हथियारों से रक्षा कर सकते हैं। इनका आर्मर भी पहले के मुकाबले काफी शक्तिशाली है।

रूस ने बताया- हथियारों के गोदाम भरे हुए


पश्चिमी देशों ने दावा किया था कि रूसी हथियारों के गोदाम खाली हो चुके हैं। उनकी रक्षा इकाइयां कच्चा माल न मिलने से हथियारों का समय पर उत्पादन नहीं कर पा रही हैं। लेकिन, रूस ने इन दावों को खारिज किया है। खुद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि उनके देश के हथियारों के गोदाम भरे हुए हैं। उनमें कई ऐसे हथियार हैं, जिनका अभी तक इस्तेमाल नहीं किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.