पाकिस्तान का दौरान करेंगी न्यूजीलैंड और इंग्लैंड

Updated on 16-04-2022 08:43 PM

लाहौर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम नवंबर 2022 और अगले साल जनवरी के बीच पाकिस्तान का दौरा करेगी। इन दोनो ही टीमों ने पिछले सत्र में अंतिम समय पर अपने दौरे रद्द कर दिये थे जिसकी पाक क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कड़ी आलोचना की थी। हाल में ऑस्ट्रेलिया ने बिना किसी परेशानी के अपना पाक दौरा पूरा किया था। उसी को देखते हुए अब इंग्लैंड और न्यूजीलैंड भी पाक दौरे के लिए तैयार हो गये हैं। इन दोनो देशों के दौरों को देखते हुए पीसीबी उत्साहित है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की ओर से शुक्रवार को जारी कार्यक्रम में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें के दौरे भी शामिल हैं। पीसीबी के कार्यक्रम के अनुसार पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम 2022-23 के घरेलू सत्र में सात आईसीसी विश्व चैंपियनशिप टेस्ट मैच खेलेगी। इसमें दो श्रीलंका, तीन इंग्लैंड और दो न्यूजीलैंड के खिलाफ होंगे जबकि 12 आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग मैच भी होंगे।

इसमें पाक टीम वेस्टइंडीज, श्रीलंका, नीदरलैंड और न्यूजीलैंड सभी टीमों के साथ तीन-तीन मैच खेलेगी। पाकिस्तान के घरेलू सत्र की शुरुआत पांच से 12 जून के बीच रावलपिंडी में वेस्ट इंडीज के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला से होगी। नवंबर में तीन टेस्ट मैचों से पहले इंग्लैंड की टीम सितंबर-अक्टूबर में सात मैचों की टी-20 श्रृंखला के लिए भी पाकिस्तान का दौरा करेगी। वहीं न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम दिसंबर-जनवरी में दो टेस्ट और तीन एकदिवसीय मैचों के बाद पांच एकदिवसीय और पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए अप्रैल में पाक दौरे पर पहुंचेगी।

टी-20 प्रारूप में पाकिस्तान पुरुष टीम अगस्त-सितंबर में श्रीलंका में टी-20 एशिया कप और फिर बाद में 15 अक्टूबर से 15 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया में 2022 आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2022 खेलेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.