अगली बार चेतावनी नहीं, सीधी कार्रवाई होगी: गृहमंत्री

Updated on 01-11-2021 11:33 PM

 भोपाल प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सब्यसाची मुखर्जी ने मेरे पोस्ट के बाद अपना मंगलसूत्र का विज्ञापन वापस ले लिया है। अगर इस तरह की बात दोहराई जाती है, तो इस बार चेतावनी नहीं दी जाएगी, सीधे कार्रवाई की जाएगी। उनसे और उनके जैसे लोगों से मेरी अपील है कि लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाएं। बता देंकि गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने मंगलसूत्र का विज्ञापन हटाने केलिए चौबीस घंटे का समय दिया था। इसके बाद कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद डिजाइनर ने उक्त विज्ञापन हटालिया है। इस बारे में डॉमिश्रा  ने आगे कहा कि इस विज्ञापन से समाज में एक वर्ग को पीड़ा पहुंची है, जिसका मुझे गहरा दुख है। फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने मंगलसूत्र के विज्ञापन को हटा लिया है

 इसलिए अब इस मामले का पटाक्षेप हो चुका है। हिंदू धर्म के साथ खिलवाड़ करने वाले ऐसे कृत्य को हम सब्यसाची और डाबर कंपनी की पहली बार की भूल मान रहे हैं। अगर आगे दोबारा ऐसा हुआ तो चेतावनी नही,सीधे कार्रवाई होगी। रविवार के दिन गृहमंत्री मिश्रा ने सब्साची को 24 घंटे के अंदर मंगलसूत्र का विज्ञापन हटाने का अल्टीमेटम दिया था, उन्होंने कहा था कि अगर डिजाइनर इसे नहीं हटाते तो उनके खिलाफ केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मंगलसूत्र का विज्ञापन बेहद आपत्तिजनक और मन को आहत करने वाला है। आभूषणों में सर्वाधिक महत्व का आभूषण मंगलसूत्र होता है। हम मानते हैं कि मंगलसूत्र का पीला हिस्सा मां पार्वती का प्रतीक होता है और काला हिस्सा भगवान शिव जी की कृपा से महिला और उसके पति की रक्षा होती है।

मां पार्वती जी की कृपा से जीवन दांपत्य सुखमय होता है। गृहमंत्री मिश्रा ने रविवार सुबह कहा था कि मैं पहले भी चेतावनी दे चुका हूं, डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी को मैं व्यक्तिगत रूप से चेतावनी दे रहा हूं और 24 घंटे का अल्टीमेटम भी दे रहा हूं। 24 घंटे के अंदर यह विज्ञापन जो आपत्तिजनक और अश्लील है, नहीं हटाया तो केस रजिस्टर्ड होगा और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और अलग से फोर्स भेजी जाएगी। सब्यसाची मुखर्जी के विज्ञापन का इंटरनेट मीडिया पर महिलाओं द्वारा विरोध किया जा रहा।

 अनेक सामाजिक संगठनो ने इस विज्ञापन को हटाने और फैशन डिजाइनर माफी मांगने की बात कही है। गौरतलब है कि इसके पहले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने डाबर को करवा चौथ का विज्ञापन हटाने की चेतावनी दी थी और कहा था कि अगर विज्ञापन नहीं हटा तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद डाबर कंपनी ने अपना विज्ञापन इंटरनेट से हटा लिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.