जीनत अमान से शादी करना चाहते थे 'निकाह' फेम दीपक पाराशर, बोले- आज भी फीलिंग्स हैं पर मां ने बसने नहीं दिया घर
Updated on
27-04-2024 12:27 PM
देश के पहले मिस्टर इंडिया रहे दीपक पाराशर ने एक इंटरव्यू में जीनत अमान के लिए अपनी फीलिंग्स का इजहार किया है। फिल्म 'निकाह' से रातोंरात स्टार बने दीपक पाराशर ने बताया कि वह जीनत अमान से बेहद प्यार करते थे। उन्हें अपनी दुल्हन बनाना चाहते थे, पर उनकी मां ने उनका घर बसने नहीं दिया। दीपक पाराशर ने यह भी कहा कि उनके मन में जीनत अमान के लिए आज भी फीलिंग्स हैं।
Deepak Parashar ने जीनत अमान के साथ फिल्म 'इंसाफ का तराजू' में काम किया था। इसी फिल्म के दौरान वो एक-दूसरे के करीब आ गए थे, और प्यार करने लगे थे। दीपक पाराशर ने 'टाइम्स नाऊ' को दिए इंटरव्यू में Zeenat Aman संग अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलकर बात की, जिसमें शादी न हो पाने की टीस भी साफ नजर आई।
मां ने नहीं बसने दिया था घर, कहा- जीनत से शादी की तो सफल नहीं होगे
दीपक पाराशर ने कहा, 'जीनत अमान और मैं दोस्त थे और हम एक-दूसरे के साथ अपने सुख-दुख बांटते थे। हम दिन-ब-दिन करीब आते गए, लेकिन मेरी मां ने इस पर फुल स्टॉप लगा दिया। उन्होंने मुझसे कहा कि अगर तुम उससे शादी करोगे तो सफल नहीं होओगे। मैं असमंजस में था।'
दीपक पाराशर ने बताया क्यों छोड़ा जीनत अमान का साथ
दीपक पाराशर से जब पूछा गया कि उन्होंने फिर जीनत अमान का साथ क्यों छोड़ दिया, तो वह बोले, 'ऐसा इसलिए था क्योंकि उनके साथ बहुत कुछ चल रहा था और इसलिए उन्हें अकेले छोड़ने की ज़रूरत थी। हमने इसके बारे में कुछ बातचीत भी की और उन्होंने मुझे बताया था कि वह इसके बारे में श्योर नहीं थीं क्योंकि वह केस लड़ रही थी और खुद को बर्बाद महसूस कर रही थीं।' मालूम हो कि संजय खान के साथ बिगड़ते रिश्ते ने जीनत अमान की जिंदगी खराब कर दी थी। वह निजी स्तर पर मुश्किल हालातों से गुजर रही थीं।
'मुझे अचानक पता चला कि मजहर और जीनत ने शादी कर ली'
बाद में जीनत अमान ने एक्टर मजहर खान से शादी कर ली। हालांकि साल 1998 में उनका तलाक हो गया था। दीपक पाराशर ने बताया कि उन्होंने जीनत से दूरी बनाई, तो मजहर खान ने उनका दामन थाम लिया। मजहर के हाथ में किसी तरह से जीनत अमान की कमजोर नब्ज आ गई। दीपक पाराशर बोले, 'और फिर अचानक मुझे पता चला कि उनकी (जीनत अमान और मजहर खान) शादी हो गई है। लेकिन मजहर के साथ भी उनका मुश्किल वक्त बीता।'
जीनत के लिए आज भी फीलिंग्स, दीपक बोले- मुझे उन पर गर्व
दीपक पाराशर ने फिर जीनत अमान के साथ 10 साल पहले हुई मुलाकात को याद किया और बोले, 'जीनत जैसी कोई लड़की नहीं। जब मैं उनसे 2014 में एक फैशन शो में मिला, तो मैंने उनसे कहा कि मैं उन्हें अपनी दुल्हन बनाना चाहता था। मेरे मन में अभी भी उनके लिए फीलिंग्स हैं। वह सबसे अच्छी मां, सबसे अच्छी बेटी हैं।' वह एक अच्छी पत्नी भी हैं और मुझे उन पर गर्व है।'
'बिग बॉस' में दीपक पाराशर ने खुद को बताया था समलैंगिक
वहीं, दीपक पाराशर एक बार रियलिटी शो 'बिग बॉस' में आए थे, और यह खुलासा करके सनसनी मचा दी थी कि वह गे यानी समलैंगिक हैं। हालांकि दीपिका ने राधिका नाम की एक लड़की से शादी की थी, जो असल में उनकी फैन थी। उनकी एक बेटी भी है।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…