निकहत को विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

Updated on 22-04-2022 07:48 PM

नई दिल्ली महिला मुक्केबाज निकहत जरीन ने कहा है कि अब वह तकनीकी रुप से सक्षम मुक्केबाज बन गयी है। निकहत ने एशियाई खेलों के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है जिससे उसका मनोबल बढ़ा हुआ है। ओलंपिक की टारगेट पोडियम योजना (टॉप्स) की डेवलपमेंट टीम में शामिल रहीं निकहत को उम्मीद है कि वह तुर्की में छह से 21 मई तक होने वाली महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगी।

 निकहत के अलावा ओलंपिक कांस्य पदकधारी मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन सहित निकहत कुल 12 भारतीय मुक्केबाज इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने से उसे राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के लिए अभ्यास का अच्छा अवसर मिलेगा। निकहत ने कहा, ‘‘मैं विश्व चैंपियनशिप को लेकर बेहद उत्साहित और आश्वस्त हूं। पिछले कुछ समय में मैंने अच्छा प्रदर्शन किया है और उम्मीद करती हूं कि इसे जारी रखूंगी।

मैंने इसके लिए अच्छी तैयारी की है।’’उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपने प्रदर्शन का विश्लेषण किया है और उन चीजों पर काम किया है जिनमें कमी महसूस हो रही थी। विश्व चैंपियनशिप में मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगी। मैंने अपने खेल में शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से सुधार किया है।

मैं अब तकनीकी रूप से अधिक सक्षम मुक्केबाज हूं।’’भारतीय दल तुर्की के लिए रवाना हो गया है जहां पांच मई तक ट्रेनिंग शिविर में भाग लेना है। निहकत के अलावा तुर्की में महिला विश्व मुक्केबाजी में नीतू घंघास, अनामिका, शिक्षा, जैस्मिन, मनीषा मोन, परवीन हुड्डा, अंकुशिता बोरो, लवलीना, स्वीटी बूरा, पूजा रानी और नंदिनी भी शामिल है। खेल मंत्रालय ने टीम के ट्रेनिंग शिविर और प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 92 लाख 12 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.