भारतीय प्रवासियों की बेटी' निक्की हेली लड़ेंगी 2024 का राष्ट्रपति चुनाव‍, अमेरिका में शुरू इलेक्शन की हलचल

Updated on 15-02-2023 06:21 PM
वॉशिंगटन : प्रमुख भारतीय-अमेरिकी नेता निक्की हेली ने मंगलवार को राष्ट्रपति पद के लिए अपनी कवायद शुरू कर दी। इस तरह वह व्हाइट हाउस के लिए 2024 में अपनी पार्टी की उम्मीदवार बनने के लिए पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती देने वाली पहली रिपब्लिकन बन गई हैं। हेली (51) दक्षिण कैरोलिना की दो बार की गवर्नर और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत रह चुकी हैं। अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होंगे जिसकी हलचल देश की राजनीति में अभी से शुरू हो गई है।
उन्होंने कहा, 'यह नेतृत्व की एक नई पीढ़ी के लिए राजकोषीय जिम्मेदारी को फिर से खोजने, हमारी सीमा को सुरक्षित करने और हमारे देश, हमारे गौरव तथा हमारे उद्देश्य को मजबूत करने का समय है।' वह खुद को 'भारतीय प्रवासियों की गर्वित बेटी' बताती हैं। हेली दक्षिण कैरोलिना के बामबर्ग में बड़े होने और एक मजबूत एवं गर्वित अमेरिका में अपने विश्वास को आकार देने के बारे में बात करती हैं।

ट्रंप को उम्मीदवारी में देंगी टक्कर

उन्होंने कहा, 'हम ईश्वर और उन मूल्यों के प्रति भय से दूर हो गए जो अभी भी हमारे देश को दुनिया में सबसे स्वतंत्र और महान बनाते हैं। हमें उस दिशा में फिर से मुड़ना चाहिए।' ट्रंप के मुकाबले खुद को एक युवा और नए विकल्प के रूप में ढालते हुए हेली हफ्तों से व्हाइट हाउस के लिए दावेदारी का संकेत दे रही थीं। उनकी औपचारिक घोषणा का मतलब है कि वह अपने पूर्व 76 वर्षीय बॉस ट्रंप के खिलाफ प्रतिस्पर्धा में शामिल होने वाली पहली दावेदार होंगी।

'अमेरिका को नहीं चाहिए 80 साल का राष्ट्रपति'

अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की उम्र 78 साल हो जाएगी और बाइडन तब 82 साल के होंगे। निक्की हेली कह चुकी हैं कि वाइट हाउस में एक 80 साल के राष्ट्रपति की जरूरत नहीं है। कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडन को राष्ट्रपति के रूप में दूसरा कार्यकाल नहीं दिया जाना चाहिए। वह लंबे समय से उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल होने के संकेत दे रही थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.