निरहुआ सटल रहे... गाने की है दिलचस्प कहानी, जिसने सिंगर को फर्श से अर्श तक पहुंचाया

Updated on 02-02-2023 07:13 PM
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम, दिनेश लाल यादव। ये सिर्फ एक्टर ही नहीं, बल्कि सिंगर, फिल्ममेकर और पॉलिटिशयन भी हैं। निरहुआ को रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के 6वें सीजन में भी देखा जा चुका है। बचपन में दिनेश का ज्यादातर समय बेलघोरिया में चार नंबर रेलवे गेट (अगरपारा) में बीता, क्योंकि यहां उनके पिता एक फैक्ट्री में काम करते थे। फर्श से अर्श तक का सफर तय करने वाले दिनेश लाल यादव को 'निरहुआ' के नाम से ज्यादा जाना जाता है। क्या आप जानते हैं कि ये नाम कैसे पड़ा! सिर्फ यही नहीं, उनका सबसे पॉप्युलर गाना है- 'निरहुआ सटल रहे'। इस गाने के पीछे की कहानी बहुत ही मजेदार है। इसी सॉन्ग ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। 2 फरवरी 1979 को जन्में निरहुआ के बारे में आज जानिए कुछ अनसुनी बातें।
Dinesh Lal Yadav Birthday: निरहुआ और उनके गाने 'निरहुआ सटल रहे' के बारे में जानने से पहले देखिए ये गाना, क्योंकि ये आज भी लोगों को बहुत पसंद है। लोगों का कहना है कि इस गाने को सुनकर उन्हें उनका बचपन याद आ जाता है।
निरहुआ ने खुद 'द कपिल शर्मा शो' में इस गाने को बनाने के पीछे की कहानी सुनाई थी, जो बहुत दिलचस्प थी। उन्होंने बताया था कि वो कोलकाता से पढ़ाई करके अपने गांव लौटे थे तो वहां देखा कि सबकुछ बदल गया है। पूरा परिवेश बदल गया है। उन्होंने कहा, 'मैं उस समय कोलकाता से पढ़ाई करके आया था अपने गांव। मैंने गांव को बदलते हुए देखा। बदलते हुए परिवेश को देखा। पहले हमारे गांव में क्या होता था कि अगर किसी लड़के की शादी हो गई। सब घर-परिवार के लोग हैं। उस लड़के को अपनी बीवी से मिलना होता था तो जब पूरा घर सो जाता था, तब छिपके कहीं से सीढ़ी-वीढ़ी लगाकर छत से चढ़कर उसको कैसे-कैसे पहुंचना पड़ता था।'

इस वजह से लड़की से मिलने नहीं देते थे घरवाले
निरहुआ ने आगे बताया कि ऐसा क्यों होता था? उन्होंने कहा, 'उस जमाने में ऐसा इसलिए होता था क्योंकि हमारे जो पुराने लोग थे, उनका मानना ये था कि नहीं, नहीं। अभी लड़का पहलवानी कर रहा है। मैं तो खटिया दरवाजे पर ही बिछाकर सोऊंगा। और ये सच है। मेरा एक दोस्त था राजेश। उसकी शादी हो गई। उसके पिता लाठी लेकर घर के बाहर बैठे हैं। उसके बाद रात को हम लोग गए। उसके घर के पीछे सीढ़ी लगाए और उसको बोले कि चढ़ बेटा। जब तक वो चढ़ रहा था, तब तक उसके पिता को शक हुआ और वो लाठी लेकर आ गए। वो तो छत पर पहुंच चुका था लेकिन हमको और हमारे दूसरे दोस्त को दे लाठी, दे लाठी जो मारा है। उसको (दोस्त) बोले कि उतर, वो बोला, अब हम ना उतरब। कूद गया 
निरहुआ आगे कहते हैं, 'ऐसे में उस समय ऐसा गाना होता था, जो मेरे भैया गाते थे। सब लोगों को खाना-पीना खिलाकर नौ बजे तक, अपने अपने रूम में सबको सुला देना है और कहीं ऐसा हो कि सबका इंतजार करने में मैं भी सो गया। ये तो था उस समय। जब मैं 2003 में आया पूरा परिवेश बदला हुआ है। जो लोग जुगाड़ लगाकर घर के पीछे से चढ़ते थे, अब नए लड़कों की शादी हो रही है तो वो घर में ही बैठकर खा रहे हैं। किसी से फर्क नहीं है। दोस्त लोग पूछ रहे हैं कि वो हैं कहां तो पता चला उसकी शादी हो गई है। घर में ही है। वो आ ही नहीं रहा है। मैंने कहा ये तो बहुत बड़ा बदलाव आ गया है समजा में । फिर मैंने ये गाना बनाया।'


कैसे पड़ा नाम निरहुआ!
दिनेश लाल यादव का नाम निरहुआ कैसे पड़ा इस बारे में उन्होंने एक बार बताया था कि वो अपनी फिल्म 'चलत मुसाफिर मोह लियो रे' में काम कर रहे थे। उस समय उनका एक एल्बम आया था, जिसका नाम था 'निरहुआ नाम है।' उस वक्त लोगों को लगा कि उनका असली नाम निरहुआ ही है। बस तभी से लोग उन्हें इसी नाम से बुलाने लगे और उनका ये नाम पड़ गया।








अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.