प्रवेश व फीस विनियामक समिति में अपीलीय अधिकारी की ‎नियुक्ति नहीं

Updated on 26-12-2021 10:54 PM

भोपाल मप्र निजी व्यावसायिक शिक्षण अधिनियम-2007 के तहत गठित प्रवेश फीस विनियामक समिति (एएफआरसी) में अपीलीय अधिकारी की करीब नौ महीने बाद भीनियुक्ति नहीं हो पाई है। इससे कॉलेजों को फीस बढाने में असुविधा का सामना करना पड रहा है। लगभग 10 कालेज फीस से असंतुष्ट होकर अपील कर चुके हैं और सत्र समाप्ति की ओर है, लेकिन उन पर कोई सुनवाई नहीं हो पाई है।समिति द्वारा इस पद को भरने के लिए प्रस्ताव मंत्रालय भेज दिया गया है, लेकिन इसको लेकर आज तक कोई निर्णय नहीं हो पाया है।

फीस विनियामक समिति में अपनी फीस तय कराने के प्रस्ताव के मुताबिक फीस तय नहीं होने से अपील की है। इन सभी इंस्टीट्यूट ने फीस समिति में फीस वृद्धि का प्रस्ताव दिया था, लेकिन फीस आधी कर दी गई है। इससे नाखुश होकर अब इन्होंने अपीलीय अधिकारी के पास अपील की है, लेकिन अब तक निराकरण नहीं हुआ है। अपील करने वालों राजधानी के कई बड़े कालेज इंस्टीट्यूट शामिल हैं।

गौरतलब है कि इस समिति द्वारा उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और मेडिकल दंत चिकित्सा के कोर्स संचालित करने वाले निजी कालेजों की फीस तय की जाती है। कालेजों की पिछले वर्ष तीन सत्रों की फीस तय की गई है, लेकिन लगभग 10 कालेज ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी सुविधाओं के आधार पर अधिक फीस तय करने की मांग की थी, लेकिन समिति ने उनकी फीस आधी कर दी है।

 फीस से असंतुष्ट कालेजों ने अपील दायर कर दी। उनकी फाइल अभी अपीलीय अधिकारी के कक्ष में निराकरण का इंतजार कर रही है। बता दें कि फीस विनियामक समिति में अपीलीय अधिकारी के रूप में न्यायाधीश आलोक वर्मा की नियुक्ति की गई थी, जिनका कार्यकाल मार्च 2021 में पूरा हो गया है। इसके बाद कमेटी ने अपीलीय अधिकारी नियुक्त करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया है, लेकिन अब तक भी नियुक्ति नहीं हो पाई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.