चीन के दबाव का असर नहीं, भारत को नए सुखोई-30 और मिग-29 फाइटर जेट देगा दोस्‍त रूस, लेंगे मोदी?

Updated on 16-02-2023 06:32 PM
मास्‍को: भारत और चीन में चल रहे तनाव तथा यूक्रेन युद्ध के बीच रूस ने ऐलान किया कि वह भारतीय वायुसेना को अतिरिक्‍त सुखोई-30 एमकेआई और मिग-29 फाइटर जेट देने के लिए तैयार है। रूस के यूनाईटेड एयरक्राफ्ट कार्पोरेशन के महानिदेशक यूरी स्‍लयूसर ने भारत को नए फाइटर जेट देने की घोषणा की है। उन्‍होंने कहा कि मिग 29 फाइटर जेट का अत्‍याधुनिक वेरिएंट भी मौजूद है जो एयरक्राफ्ट कैरियर पर इस्‍तेमाल होता है। इससे पहले लद्दाख में तनाव के बीच चीन ने रूस को भारत को हथियार और फाइटर जेट देने का विरोध किया था।
रूसी मीडिया स्‍पूतनिक ने यूरी के हवाले से कहा कि रूस पहले ही भारत को 270 सुखोई फाइटर जेट की आपूर्ति कर चुका है। उन्‍होंने कहा कि इन सुखोई विमानों के कई कल पुर्जे तो भारत में ही बनाए गए हैं। उन्‍होंने कहा कि हम भारत के साथ लंबी अवधि का सहयोग करना चाहते हैं ताकि अतिरिक्‍त विमानों की आपूर्ति की जा सके। उन्‍होंने यह भी उम्‍मीद जताई कि रूस को भारतीय वायुसेना की 114 फाइटर जेट की डील हासिल होगी। रूस ने अपने मिग-35 फाइटर जेट का ऑफर दिया है जो भारत के एचएएल के प्‍लांट में ही बनाया जा सकता है।

रूस ने 5 साल में भारत को 13 अरब डॉलर के हथियार बेचे


भारत के एचएएल प्‍लांट में रूस ने काफी सहयोग किया है। उन्‍होंने यह भी कहा कि रूस और भारत रूसी विमान सुखोई सुपरजेट के संयुक्‍त उत्‍पादन पर एक समझौता कर सकते हैं। रूस चाहता है कि भारत में सुखोई सुपरजेट का बड़े पैमाने पर उत्‍पादन किया जाए। यूरी ने कहा कि रूस का यह विमान 100 सीटों वाला है और भारत में इसकी भारी मांग हो सकती है। उन्‍होंने कहा कि रूस इस दिशा में हर सहयोग करने के लिए तैयार है। चीन ने यूक्रेन युद्ध के दौरान रूस के साथ अपनी करीबी बढ़ा दी है।

आलम हो गया है कि रूस अब कई मामलों में चीन का जूनियर पार्टनर बन गया है। भारत के साथ चल रहे तनाव के बीच चीन ने रूस पर दबाव डाला था कि वह घातक हथियार न दे। हालांकि रूस अभी इससे पीछे नहीं हटा है। बता दें कि पिछले 5 साल में रूस ने भारत को 13 अरब डॉलर के हथियारों की सप्‍लाइ की है। अभी भारत की ओर से रूस को 10 अरब डॉलर के हथियारों का ऑर्डर दिया गया है। भारत करीब 60 फीसदी रूसी हथियारों पर निर्भर है। वहीं अमेरिका समेत पश्चिमी देश भारत पर दबाव डाल रहे हैं कि वह रूस से हथियारों की खरीद को कम कर दे। इसके बाद भी भारत अभी रूस से हथियारों की खरीद जारी रखे हुए है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.