रुतुराज और चाहर की फिटनेस पर अभी जानकारी नहीं : विश्वनाथन

Updated on 15-03-2022 06:04 PM

नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा कि उन्हें अभी तक रुतुराज गायकवाड़ और दीपक चाहर की फिटनेस को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। विश्वनाथन के अनुसार ऐसे में वह इन दोनो के टीम से जुड़ने के बारे में नहीं बता सकते। इन दोनों को ही पिछले माह वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के दौरान चोट लगी थी। 
रुतुराज के हाथ जबकि चाहर की पैर की मांसपेशियों में चोट है जिसके कारण उन्हें कम से कम छह से आठ सप्ताह तक खेल से दूर रहना होगा। ऐसे में अनुमान हैं कि चाहर आईपीएल के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएं। वहीं सीएसके के अन्य खिलाड़ी अभी अभ्यास शिविर में भाग ले रहे हैं। विश्वनाथन ने रुतुराज और चाहर की उपलब्धता को लेकर कहा, ‘‘हमें अभी तक उनकी फिटनेस स्थिति की जानकारी नहीं है , इसलिए यह नहीं बताया जा सकता कि वे कब टीम से जुड़ेंगे।’ अभी ये दोनो खिलाड़ी एनसीए में फिटनेस हासिल करने में लगे हैं। 
गिरजा/ईएमएस 15 मार्च 2022 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.