बाफ्टा में राजामौली की RRR का नाम-ओ-निशान नहीं, बौखलाए फैन्स बोले- यह शर्मनाक है

Updated on 20-02-2023 08:41 PM
साउथ फिल्म 'आरआरआर' ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने के बाद ऑस्कर की नॉमिनेशन लिस्ट में भी जगह बना ली है। फिल्म 'आरआरआर' के एक्टर्स और मेकर्स से लेकर साउथ के फैन्स इस वक्त सातवें आसमान पर हैं लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ कि 'आरआरआर' के फैन्स बौखलाए नजर आ रहे हैं। दरअसल बाफ्टा अवॉर्ड्स में फिल्म RRR का कहीं नामोनिशान नहीं है और यही देखकर फैन्स इस वक्त गुस्से में नजर आ रहे हैं।

बता दें कि इस बार BAFTA Awards 2023 में जर्मन फिल्म 'All Quiet on the Western Front' ने खूब अवॉर्ड झटके। इस अवॉर्ड सेरिमनी में जर्मन फिल्म को एक-दो नहीं बल्कि 7 अवॉर्ड मिले, जिसमें बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट फिल्म और इंग्लिश लैंग्वेज की बेस्ट फिल्म नहीं कैटिगरी शामिल हैं। यह फिल्म World War की त्रासदी पर Erich Maria Remarque की लिखी नॉवल पर बेस्ड है जो एक यंग सोल्जर की कहानी है। इस नेटफ्लिक्स ड्रामा को 14 कैटिगरी में नॉमिनेशन मिले थे जिसमें से 7 अवॉर्ड इस फिल्म की झोली में गिरे।

नॉमिनेशन तक नहीं मिलने से बौखला उठे हैं यूजर्स

वहीं इन दिनों ऑस्कर में नॉमिनेशन की वजह से राजामौली की फिल्म RRR की चर्चा हॉलीवुड तक भी खूब रही है। ऐसे में BAFTA Awards में इस फिल्म को नॉमिनेशन तक नहीं मिलने से बौखला उठे हैं। अब ये फैन्स बाफ्टा के खिलाफ ट्वीट करते नजर आ रहे हैं। इस अवॉर्ड शो पर गुस्साए फैन्स ने लिखा है- यह शर्मनाक है कि इस फिल्म को एक भी नॉमिनेशन नहीं मिला, दरअसल बाफ्टा इस मास्टरपीस के लिए तैयार ही नहीं है।

लोगों ने कहा- ब्रिटिश पूर्वजों की खराब इमेज दिखाने की वजह से तो नहीं हुआ ऐसा?

एक अन्य ट्वीट में यूजर ने लिखा है, 'बाफ्टा में इतना भी दम नहीं कि RRR को किसी भी कैटिगरी में ऩॉमिनेट भी कर सके। क्या इसकी वजह ये तो नहीं कि RRR ने ब्रिटिश पूर्वजों की खराब इमेज दिखाई है? हालांकि, फैन्स की निगाहें अब ऑस्कर पर थमी हुई हैं, जहां RRR नॉमिनेटेड है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.