तुर्किये में किसी को नहीं मिले 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट, अब 28 मई को होगा राष्ट्रपति पद के लिए आखिरी मुकाबला

Updated on 15-05-2023 07:51 PM
अंकारा : तुर्किये में 28 मई को अब राष्ट्रपति पद के लिए रनऑफ इलेक्शन यानी निर्णायक मुकाबला होगा क्योंकि रविवार को राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन और उनके प्रतिद्वंद्वी केमल किलिकडारोग्लू किसी को भी आधे से अधिक वोट हासिल नहीं हुए। वोटर्स ने एर्दोगन की सत्तारूढ़ जस्टिस एंड डेवलपमेंट पार्टी (एकेपी) और सहयोगी नेशनलिस्ट मूवमेंट पार्टी (एमएचपी) के बहुमत को बनाए रखने के लिए संसद के लिए भी अपने वोट डाले। एर्दोगन इस चुनाव में विपक्षी दलों के गठबंधन का नेतृत्व करने वाले किलिकडारोग्लू की ओर से कड़ी चुनौती का सामना कर रहे हैं।


नतीजों पर नजर रखने वाली Anadolu एजेंसी के अनुसार खोले गए 94.24 प्रतिशत बैलेट बॉक्स में से 49.59 प्रतिशत वोट एर्दोगन को और 44.67 प्रतिशत किलिकडारोग्लू को मिले। वोटों की गिनती होते ही एर्दोगन ने ट्वीट किया, 'मैं अपने सभी नागरिकों को बधाई देता हूं जिन्होंने लोकतंत्र के नाम पर मतदान किया और चुनाव में भाग लिया।' तीसरे उम्मीदवार Ancestor Alliance के सिनान ओगन को करीब पांच प्रतिशत वोट हासिल हुए और उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों को स्पष्ट जीत से रोक दिया। अब यह देखा जाना अहम होगा कि वह किसका समर्थन करते हैं।

एर्दोगन के लिए बड़ी चुनौती

आर्थिक संकट और लोकतांत्रिक व्यवस्था के विघटन से जूझ रहे तुर्किये में अत्यंत महत्वपूर्ण माने जा रहे संसदीय और राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रविवार को मतदान हुआ। यह चुनाव तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोगन के लिए उनके दो दशक के कार्यकाल की सबसे बड़ी चुनौती माना जा रहा है। चुनाव परिणाम तय करेंगे कि एर्दोगन अगले पांच साल के लिए पद पर बने रहेंगे या देश उस पथ पर आगे बढ़ेगा जिसे प्रमुख विपक्षी दल अधिक लोकतांत्रिक बता रहे हैं। इससे पहले जनमत सर्वेक्षणों में कहा गया था कि रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी के नेता और संयुक्त विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार किलिकडारोग्लू को हल्की बढ़त मिल सकती है।

क्या हैं किलिकडारोग्लू के वादे?

नियमों के अनुसार अगर किसी उम्मीदवार को 50 प्रतिशत से अधिक वोट नहीं मिलते हैं तो पहले दौर के शीर्ष दो उम्मीदवारों के बीच 28 मई को निर्णायक मुकाबला होगा। इस चुनाव में विदेशों में बसे 34 लाख लोगों समेत 6.4 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान करने के योग्य थे। किलिकडारोग्लू के छह दलों वाले गठबंधन 'नेशन एलायंस' ने कार्यकारी राष्ट्रपति प्रणाली को समाप्त करने और देश में संसदीय लोकतंत्र की वापसी का संकल्प लिया है। उन्होंने न्यायपालिका और केंद्रीय बैंक की स्वतंत्रता स्थापित करने, संतुलन कायम करने और एर्दोगन के शासन के तहत मुक्त भाषण और असहमति की आवाज पर लगे प्रतिबंध हटाने का भी वादा किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.