पहली फिल्म के पोस्टर शूटिंग के वक्त प्रेग्नेंट थीं भाग्यश्री किसी को नहीं पता थी ये बात

Updated on 23-12-2023 02:34 PM

फिल्म मैंने प्यार किया से भाग्यश्री से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट सलमान खान नजर आए थे। इस फिल्म की शूटिंग के तुरंत बाद ही भाग्यश्री ने हिमालय दसानी से शादी कर ली थी।

शादी के बाद जब वो इस फिल्म के पोस्टर शूटिंग के वक्त प्रेग्नेंट थीं। मगर, उन्होंने ये बात सभी से छुपा कर रखी थी। सलमान को भी यह बात नहीं पता थी। इस कारण सलमान उनसे कहते थे- शादी के तुम मोटी हो गई है। इस बात का खुलासा भाग्यश्री ने हालिया इंटरव्यू में किया है।

शूट के वक्त 5 महीने प्रेग्नेंट थीं भाग्यश्री

रश्मी उचिल के साथ बातचीत में भाग्यश्री ने सलमान के साथ मैंने प्यार किया के पोस्टर की शूटिंग के बारे में बात की। उन्होंने बताया- जब मशहूर फोटोग्राफर गौतम राजदक्ष्य ने मैंने प्यार किया के पोस्टर के लिए फोटोशूट किया था, तब मैं 5 महीने की प्रेग्नेंट थी। ये बात कोई नहीं जानता था।

19 साल की उम्र में शादी की

महज 19 साल की उम्र में भाग्यश्री ने अपने बचपन के दोस्त हिमालय दासानी से शादी की थी। भाग्यश्री हिमालय से तब पहली बार मिली थीं, जब वे स्कूल में पढ़ाई कर रही थीं। उनके पेरेंट्स ने विरोध किया था, लेकिन वे नहीं मानीं। भाग्यश्री ने सलमान खान और कुछ क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में मंदिर में हिमालय से शादी कर ली थी।

कई लोगों की राय थी कि करियर के शुरुआती दौर में शादी करना उनके लिए सही नहीं होगा। इसके बावजूद वो अपने फैसले पर टिकी रहीं।

बेटी के जन्म के बाद साउथ की फिल्मों में काम किया

भाग्यश्री ने इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया कि शादी के बाद उन्होंने बेटी अवंतिका को जन्म दिया था। बेटी के जन्म के बाद उन्होंने कुछ तेलुगु और कन्नड़ की फिल्मों में काम किया था। साउथ में काम करने की खास वजह यह थी कि वहां पर काम का एक फिक्स टाइम होता था। इस दौरान उनकी बेटी भी उनके साथ सेट पर रहती थीं, पर वो भाग्यश्री को बिल्कुल तंग नहीं रहती थीं।

पहली ही फिल्म में सलमान से अधिक फीस ली थी

1989 में आई राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म 'मैंने प्यार किया' के लिए उन्हें 1 लाख रुपए फीस मिली थी जबकि सलमान खान को सिर्फ 30 हजार रुपए दिए गए थे।

हाल में सलमान की फिल्म में कैमियो में दिखी थीं

भाग्यश्री कुछ वक्त पहले पति के साथ डांस रियलिटी शो नच बलिए में नजर आई थीं। वो सलमान खान के साथ फिल्म किसी का भाई किसी की जान में कैमियो में भी दिखी थीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.