'तुझे देखकर कोई पैसा नहीं लगाएगा', कभी विक्रांत मैसी को मुंह पर प्रड्यूसर्स कहते थे ऐसी बातें, आज दुनिया दीवानी
Updated on
03-04-2024 02:35 PM
विक्रांत मैसी 3 अप्रैल 2024 को अपना 37वां बर्थडे मना रहे हैं। इन्हें आज बच्चा-बच्चा जानता है। भले ही किसी को 'लुटेरा', 'दिल धड़कने दो', 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' या फिर टीवी शो 'धूम मचाओ धूम' या 'बाबा ऐसो वर ढूंढो', 'कुबूल है' जैसे सीरियलों में विक्रांत का चेहरा याद हो न हो, लेकिन '12वीं फेल' में बाथरूम जितने कमरे में आटा चक्की का काम करते एक्टर का चेहरा शायद हर किसी को याद होगा। '12वीं फेल' ने विक्रांत को 17 साल के करियर में वो जगह दिला दी है जिसके वो हकदार थे। आज यहां उनके बर्थडे पर और नवभारतटाइम्स के Wow Wednesday में आगे जानते हैं एक्टर का वो किस्सा जब प्रोड्यूसर उन्हें कास्ट करने से बचते तो थे ही, साथ ही उन्हें अपनी बातों से नीचा भी दिखाया करते थे।
विक्रांत मैसी के पिता क्रिश्चियन और मां सिख धर्म से हैं, ऐसे में वो दोनों ही धर्मों के बीच पले-बढ़े हैं। वहीं विक्रांत के भाई ने छोटी उम्र में ही मुस्लिम धर्म को अपना लिया था। ऐसे में वह हर धर्म से बचपन से ही जुड़े रहे हैं। विक्रांत ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में यानी करीब 17 साल पहले 'धूम मचाओ धूम' से की थी।
बाथरूम की लाइन में थे खड़े, मिला एक्टिंग का ऑफर
उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में एक्टिंग शुरू करने का मजेदार किस्सा सुनाया था और कहा था कि वो वॉशरूम की लाइन में खड़े थे और तभी किसी टेलीविजन एग्जीक्यूटिव ने उनसे पूछा कि एक्टिंग करना चाहोगे? इसके बाद विक्रांत को उस महिला ने अपने ऑफिस बुलाया और यहीं से शुरू हुई एक्टर बनने की कहानी।
एक एपिसोड के 6 हजार रुपये का ऑफर
उन्हें उस महिला ने बताया कि महीने में चार एपिसोड शूट करने होंगे और एक एपिसोड के लिए उन्हें 6 हजार रुपये मिलेंगे। विक्रांत ने हिसाब लगाया तो महीने के 24 हजार बन रहे थे और ये करने के लिए वो खुशी-खुशी तैयार हो गए। हालांकि उन्होंने बताया कि उन्हें पैसे से ज्यादा एक्टिंग की दुनिया का ये ऑफर मजेदार लगा, क्योंकि ये शौक उन्हें बचपन से ही था।
विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं फेल' ने चमका दिया उन्हें
फिर उन्होंने 'बालिका वधू','धरम वीर', 'बाबा ऐसो वर दीजो', 'झलक दिखला जा 4', 'मिर्जापुर' जैसे शोज़ में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा 'अ डेथ इन द गंज', 'हाफ गर्लफ्रेंड', 'छपाक', 'गैसलाइट' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं विक्रांत, लेकिन जो पॉप्युलैरिटी और प्यार इन्हें विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं फेल' से मिला है उसका कोई जवाब नहीं।
प्रोड्यूसर कहते- तुम्हें लिया तो कोई नहीं लगाएगा पैसा
राजीव मसंद के साथ बातचीत करते हुए, विक्रांत मैसी ने इसका जिक्र भी किया था और कहा था कि 10 साल टीवी पर काम करने के बाद मुझे पहली फिल्म 'लुटेरा' मिली। उन्होंने इसी बातचीत में बताया कि बहुत ऐसे लोग हैं जो खुलकर उन्हें ये कहा करते थे कि अगर वो फिल्म में होंगे तो कोई पैसा नहीं लगाएगा। उन्होंने बताया कि जिन प्रोड्यूसर्स को वो जानते हैं अगर उनसे कभी कहते थे कि तू मुझे क्यों नहीं लेता अपनी फिल्म में तो वो जवाब देते थे कि मुझे पता है कि तू ये करेगा तो बहुत अच्छा करेगा लेकिन जब मैं तेरा नाम आगे पुश करूंगा न तो कोई पैसा नहीं लगाएगा।
हॉलीवुड फिल्मों के टक्कर में नजर आई विक्रांत की ये फिल्म
बता दें कि फिल्म '12वीं फेल' ने केवल देश भर में ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी खूब नाम कमाया है। एशिया-यूरोप यंग सिनेमा फेस्टिवल (मकाऊ) में भी इस फिल्म को दिखाया गया जहां विक्रांत मैसी-मेधा शंकर स्टारर '12वीं फेल' देखने वालों ने फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन दिया। हैरानी वाली बात ये है कि IMDB पर साल 2023 की हाई रेटिंग वाली फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर '12वीं फेल रही। ग्लोबल IMDb के टॉप 250 फिल्मों की लिस्ट में विक्रांत की ये इकलौती फिल्म नजर आई जो 50वें नंबर पर रही, जिसमें ओपेनहाइमर', 'स्पाइडरमैन: अक्रॉस द स्पाइडर वर्स', 'ग्लैडिएटर', 'द लॉयन किंग', 'टॉय स्टोरी' जैसी तमाम शानदार फिल्में हैं। मात्र 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म सुपरहिट रही और इसने करीब 66.55 करोड़ रुपये की कमाई की।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…